Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 : राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2026 के आवेदन शुरू

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 : राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2025-26 के आवेदन शुरू कर दिये गए हैं और संबंध में विभाग द्वारा विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की वे छात्राएं जिन्होंने वर्ष 2025 की परीक्षा में राज्य स्तर और जिला स्तर पर निर्धारित कट ऑफ अंक या फिर इससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं उन्हें राजस्थान बोर्ड द्वारा पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 रखी गई है। समय रहते आपको आवेदन कर देना है।

  • राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
  • आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
  • आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
  • आवेदन करने के लिए कौन कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026

राजस्थान सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राजस्थान बोर्ड की तरफ से एकल पुत्री द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना 2025-26 संचालित की जा रही है। इस योजना में एकल पुत्री अथवा द्विपुत्री वाले परिवारों की प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही तीन पुत्रियां जिनमें एक पुत्री के बाद दो जुड़वा पुत्रियां हो, इस पुरस्कार योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि बेटियों को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर मिले और उनकी भूमिका को सामाजिकता से जोड़ना। प्रतिभाशाली बेटियाँ भावी शिक्षा से वंचित न हों।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 पुरस्कार राशि (राज्य स्तर पर)

  • उच्च माध्यमिक / उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा / वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका को 51000₹ पुरस्कार के रूप में प्रदान किये जायेंगे।
  • माध्यमिक / माध्यमिक (व्यावसायिक) / प्रवेशिका परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका को 31000₹ पुरस्कार के रूप में प्रदान किये जायेंगे।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 पुरस्कार राशि (जिला स्तर पर)

  • उच्च माध्यमिक / उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा / वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा – जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका को 11000₹ पुरस्कार के रूप में प्रदान किये जायेंगे।
  • माध्यमिक / माध्यमिक (व्यावसायिक) / प्रवेशिका परीक्षा – जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका को 11000₹ पुरस्कार के रूप में प्रदान किये जायेंगे।

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2026 के लिए Cut Off मार्क्स (राज्य स्तर पर)

  • माध्यमिक परीक्षा – 585 अंक
  • माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा – 594 अंक
  • उच्च माध्यमिक परीक्षा – विज्ञान – 490 अंक, वाणिज्य – 486 अंक, कला – 489 अंक
  • उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा – विज्ञान – 338 अंक, वाणिज्य – 338 अंक, कला – 470 अंक
  • वरिष्ठ उपाध्याय – 467 अंक
  • प्रवेशिका परीक्षा – 534 अंक

Note:– राज्य स्तरीय कट ऑफ आपको उपलब्ध करवा दी गई है, राज्य स्तरीय कट ऑफ को देखने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें, जिसको आप नीचे दिये गए Link के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज ( Important Documents)

  1. छात्रा का आवेदन फॉर्म।
  2. परिवार राशन कार्ड/ जन आधार कार्ड की फोटो प्रति राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित।
  3. आधार कार्ड/ मतदाता पहचान प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटो प्रति।
  4. संस्था प्रधान का अनुशंषा पत्र/ स्वयंपाठी छात्रा हेतु राजपत्रित अधिकारी की अनुशंषा पत्र।
  5. बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की फोटो प्रति अथवा खाते के निरस्त चेक की प्रति जिसमें बैंक संबंधी सभी विवरण स्पष्ट पठनीय हो जैसे खाता संख्या, IFSC कोड, ब्रांच कोड एवं बैंक फोन नंबर आदि जो बैंक मैनेजर द्वारा सत्यापित हो।
  6. ₹50 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टांप पेपर पर नोटरी से सत्यापित माता-पिता का संतान संबंधी मूल शपथ पत्र।
  7. आवेदन पत्र के साथ बोर्ड परीक्षा की अंक तालिका की सत्यापित फोटो प्रति।

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2025-26 के नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
  • आवेदन करने से पहले आपको राज्य स्तर और जिला स्तर कट ऑफ अंक और सभी निर्देशों को ध्यान पूर्वक देख लेना है।
  • फिर आपको आवेदन फॉर्म एवं शपथ पत्र को A4 आकार के कागज पर प्रिंट कर लेना है।
  • इसके बाद  आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • फिर आवेदन फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करते हुए छात्रा के विद्यालय के संस्था प्रधान से (स्वयंपाठी परीक्षार्थी की स्थिति में राजपत्रित अधिकारी की अनुशंषा) अग्रेषित करवाये।
  • इसके बाद आपको इसे रजिस्टर्ड डाक से सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के पते पर प्रेषित करना होगा।
  • अभ्यर्थी का आवेदन फॉर्म नोटिफिकेशन में दिए गए स्थान पर निर्धारित प्रारूप में अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंच जाना चाहिए।
  • आप नीचे दिये गए Link के माध्यम से आवेदन फॉर्म और विस्तृत नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं….

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Important Links 🔗

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Form Last Date 22 February 2026
Application FormDownload Here
Official NotificationDownload Here
Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in

Leave a Comment