Rajasthan Ration Card Download: घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें अपना राशन कार्ड, जानें पूरी प्रक्रिया

Rajasthan Ration Card Online Check: राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों हेतु राशन कार्ड एक बहुत जरूरी दस्तावेज बना दिया गया है। आज के टाइम के अंदर न केवल फ्री राशन प्राप्त करने हेतु, बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं (जैसे चिरंजीवी योजना, पेंशन योजना आदि) का लाभ लेने के लिए भी राशन कार्ड की जरूरत पड़ती है।

Rajasthan Ration Card Online Check

अक्सर हम देखते है कि लोगों का राशन कार्ड खो जाता है या फट जाता है, जिस कारण से उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में परेशानी आती है। लेकिन अब आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से राजस्थान राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इस पोस्ट में हमने इसकी पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई है।

राशन कार्ड क्यों है जरूरी? (Importance of Ration Card)

भारत सरकार और राजस्थान सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध करवाना है। राशन कार्ड के माध्यम से ही लाभार्थियों को विभिन्न सुविधाएं दी जाती हैं। निशुल्क खाद्य सामग्री दी जाती है जिसमें गेहूं, चावल, चीनी और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल है। कई योजनाओं हेतु राशन कार्ड को प्राथमिक दस्तावेज माना जाता है और इसे पते के प्रमाण के रूप में भी काम में लिया जा सकता है।

Rajasthan Ration Card Download कैसे करें?

राजस्थान राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:

  • स्टेप 1: सबसे पहले आप राजस्थान खाद्य विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
  • स्टेप 2: होमपेज पर “महत्वपूर्ण जन उपयोगी सूचनाएं” का एक बॉक्स में “राशन कार्ड” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब आपके सामने तीन मुख्य विकल्प आएंगे:
  • राशन कार्ड एवं राशन वितरण का विवरण (पुराने कार्ड धारकों के लिए)
  • जिलेवार राशन कार्ड विवरण
  • राशन कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस (नए आवेदकों के लिए)
  • यदि आपका कार्ड पहले से बना हुआ है, तो “राशन कार्ड एवं राशन वितरण का विवरण” पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अब एक नया फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको जिला, क्षेत्र का प्रकार (ग्रामीण या शहरी), ब्लॉक/नगर पालिका और अपनी पंचायत/गांव का चयन करें।
  • यदि आपके पास राशन कार्ड नंबर या जन आधार नंबर है, तो उसे भरें (इससे सर्च करना आसान हो जाता है)।
  • स्टेप 5: इसके बाद नीचे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें और Search बटन पर क्लिक करें। आपके सामने राशन कार्ड की सभी डिटेल्स ओपन हो जाएगी इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

नए राशन कार्ड का Status कैसे चेक करें?

यदि आपने हाल ही में नए राशन कार्ड हेतु आवेदन किया है, तो आप पोर्टल पर जाकर “Ration Card Application Status” वाले लिंक पर क्लिक करके अपने फॉर्म की स्थिति (स्टेटस) जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने ‘फॉर्म नंबर’ या ‘एप्लीकेशन आईडी’ की जरूरत होगी।

Rajasthan Ration Card Download Important Links

राशन कार्ड डाउनलोड करें Click Here
नए राशन कार्ड की एप्लीकेशन स्टेटस देखें Click Here
Official Website https://food.rajasthan.gov.in/

Leave a Comment