Rajasthan RTE Admission 2026 : राजस्थान आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में नि:शुल्क एडमिशन शुरू

Rajasthan RYE Admission 2026 : राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में नि:शुल्क एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। RTE योजना के तहत प्राइवेट स्कूल में आप फ्री में यानि निशुल्क एडमिशन करवा सकते हैं। विभाग द्वारा इस संदर्भ में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस योजना के तहत आवेदन 20 फरवरी 2026 से शुरू होंगे तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मार्च रखी गई है। इसमें आप स्वयं आवेदन कर सकते हैं तथा ई मित्र पर जाकर भी एडमिशन करवा सकते हैं।

  • राजस्थान RTE के तहत प्राइवेट स्कूल में एडमिशन कैसे लें?
  • आवेदन करने के लिए क्या योग्यता चाहिए?
  • आवेदन कब से प्रारंभ होंगे?
  • आवेदन कौन कौन कर सकता है?
  • आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट कौन कौनसे चाहिए?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..
Rajasthan RTE Admission 2026

Rajasthan RTE Admission 2026

योजना का नामआरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश 2026-27
लागू अधिनियमनिःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009
आरक्षित सीटेंनिजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटें
प्रवेश कक्षाएंप्री प्राइमरी 3+, प्री प्राइमरी 4+, प्री प्राइमरी 5+, कक्षा प्रथम
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन अवधि20 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026
आधिकारिक पोर्टलrajpsp.nic.in

Rajasthan RTE Admission 2026 Important News

नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम राजस्थान में 1 अप्रैल 2010 को लागू हुआ था। इस अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में अपनी एंट्री लेवल कक्षा की 25% सीट्स पर दुर्बल वर्ग एवं असुविधाग्रस्त समूह के बालक एवं बालिकाओं को प्रवेश देकर कक्षा 8 तक नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है। अब राज्य सरकार की योजना के बाद 12वीं कक्षा तक नि:शुल्क पढ़ाई कर सकते हैं। इस नियम के अनुसार प्राइवेट स्कूल में पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं कक्षा-1 में प्रविष्ट कुल विद्यार्थियों की संख्या के 25% की सीमा तक दुर्बल वर्ग एवं अभावग्रस्त समूह के विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाता है। राजस्थान में आरटीई से मान्यता प्राप्त लगभग 40 हजार निजी विद्यालय संचालित हैं इसमें अभ्यर्थी अपने क्षेत्र में आ रही अधिकतम पांच स्कूलों के लिए आवेदन कर सकता है

Note:- इस योजना में बच्चा जिस ग्रामीण क्षेत्र या शहरी क्षेत्र में रहता है उसी क्षेत्र के विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए आवेदन कर सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

इस योजना के तहत आवेदन 20 फरवरी से शुरू होंगे तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मार्च रखी गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी लॉटरी निकाली जायेगा। इस लॉटरी में जिसका नाम आ जायेगा उसका एडमिशन होगा और आगे की प्रक्रिया की जायेगी। संबंधित कार्य के लिए तिथियाँ नीचे विभाग द्वारा उपलब्ध करवा दी गई हैं-

  • विद्यालय द्वारा अपनी प्रोफाइल अपडेट करना – 20 फरवरी 2026
  • आवेदन करने की तिथि – 20 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक
  • लॉटरी निकालने की तिथि – 6 मार्च 2026
  • प्रथम आवंटन (प्रथम चरण) – 13 मार्च 2026
  • द्वितीय आवंटन (द्वितीय चरण) – 27 मार्च 2026
  • तृतीय आवंटन (आवश्यकता पड़ने पर) – 13 अप्रैल 2026

Rajasthan RYE Admission 2026 Age Limit (उम्र सीमा)

  • प्री प्राइमरी 3+ (PP.+3) – 3 वर्ष से 4 वर्ष के बीच
  • प्री प्राइमरी 4+ (PP.+4) – 4 वर्ष से 5 वर्ष के बीच
  • प्री प्राइमरी 5+ (PP.+5) – 5 वर्ष से 6 वर्ष के बीच
  • प्रथम कक्षा – 6 से 7 वर्ष के बीच

महत्वपूर्ण दस्तावेज (Important Documents)

  • बच्चों की आयु के लिए जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड या आंगनबाड़ी अभिलेख होना चाहिए।
  • बालक/ अभिभावक का निवास संबंधी प्रमाण पत्र (मूल निवास) होना चाहिए।
  • दुर्बल वर्ग के बालकों के लिए अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए तक होने का प्रमाण पत्र (आय प्रमाण पत्र होना चाहिए)
  • बच्चे का जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • अन्य कोई दस्तावेज जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है लगा सकता है।

राजस्थान RTE एडमिशन 2026 में आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक बेवसाइट rajpsp.nic.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है और अपनी पात्रता को सुनिश्चत कर लेना है।
  • अब Apply Online पर क्लिक करना है और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना है।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एप्लीकेशन आई डी और पासवर्ड प्राप्त होगा उसकी सहायता से आपको लॉगिन हो जाना है।
  • अब आपको जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • इसमें अभिभावक अपने क्षेत्र की अधिकतम 5 विद्यालयों को भर सकता है।
  • अंत में आपको सभी प्रविष्टियों को देखकर फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है। और इसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।
  • आप नीचे दिये गए Link के माध्यम से सीधा आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan RTE Admission 2026 Important Links 🔗

Rajasthan RTE Admission 2026 Form Start Date 20 February 2026
Rajasthan RTE Admission 2026 Form Last Date 4 March 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websiterajpsp.nic.in

Leave a Comment