RBI Assistant Recruitment 2026 : आरबीआई असिस्टेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

RBI Assistant Recruitment 2026 : भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट भर्ती के लिए 650 पदों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं। RBI Assistant पद के लिए फॉर्म 16 फरवरी से शुरू हो गए हैं तथा आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च रखी गई है। इस भर्ती परीक्षा में आपके 2 पेपर होंगे जिसकी तिथि विभाग ने नोटिफिकेशन के साथ ही जारी कर दी है। सबसे पहले आपका प्री एग्जाम का आयोजन 11 अप्रैल 2026 को होगा। फिर मुख्य एग्जाम का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा। इस पद के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार ना करें और समय से अपना फॉर्म भर दें।

  • RBI असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में आवेदन कैसे करें?
  • आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या रखी गई है?
  • आवेदन करने के लिए क्या उम्र सीमा रखी गई है?
  • आवेदन करने के लिए कौन कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….
RBI Assistant Recruitment 2026

RBI Assistant Recruitment 2026

Post NameRBI Assistant
Total Vacancies650
Apply ModeOnline
Pre Exam Date11 April 2026
Main Exam Date07 June 2026
Application Form Start Date16 February 2026
Application Form Last Date08 March 2026
Official Websiteopportunities.rbi.org.in

RBI Assistant Recruitment 2026 Age Limit (उम्र सीमा)

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया असिस्टेंट भर्ती के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच रखी गई है। यानि आपका जन्म 02 फरवरी 1998 से पहले और 01 फरवरी 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। साथ ही आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा छूट प्रदान की जायेगी।

RBI Assistant Recruitment 2026 Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की ग्रेजुएशन पूरी होनी चाहिए किसी भी स्ट्रीम से। किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से आपकी स्नातक पूरी होनी चाहिए। साथ ही आपको वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान आवश्यक रूप से होना चाहिए।

Note:- इस भर्ती में SC, ST और Pwd कैटेगरी को छोड़कर अन्य सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के पास स्नातक में न्यूनतम 50% अंक होने अनिवार्य हैं। जिसकी भी प्रतिशत 49.99 है उसको 50% नहीं माना जायेगा यानि वो अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए पात्र नहीं है।

RBI Assistant Recruitment 2026 Application Fees

इस भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के लिए GEN, EWS और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹450 का आवेदन शुल्क देना होगा। तथा अन्य सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹50 रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से कर सकते हो।

Vacancy Details (पदों का विवरण)

  • General (UR) – 346
  • EWS – 58
  • OBC – 99
  • SC – 110
  • ST – 37
  • Total – 650

RBI Assistant Recruitment 2026 Selection Process

  • सबसे पहले आपका प्री एग्जाम होगा। जिसमें 100 प्रश्न होंगे 100 नंबर के। तथा इसके लिए आपको 60 मिनट का समय दिया जायेगा। इसमें Subjects :- English Language, Numerical Ability, Reasoning Ability रखी गई हैं।
  • इसके बाद आपका मुख्य एग्जाम होगा। जिसमें 200 प्रश्न होंगे 200 नंबर के। तथा इसके लिए आपको 135 मिनिट का समय दिया जायेगा। इसमें Subjects :- English Language, Numerical Ability, Reasoning Ability, General Awareness, Computer Knowledge रखी गई हैं।
  • इसके बाद आपका LPT (Language Proficiency Test) होगा। इसका मतलब होता है संबंधित राज्य/कार्यालय की स्थानीय भाषा में आपकी दक्षता होनी चाहिए। इसको आपको सिर्फ क्वालिफाई करना है इसके नंबर नहीं जोड़े जायेंगे।

RBI असिस्टेंट भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक बेवसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर Recruitment for the Post of Assistant – Panel Year 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब New Registration पर क्लिक करना है। और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी करना है।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि को अपलोड करना है।
  • इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • फीस का भुगतान करने के बाद आपको फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है।
  • अंत में इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • आप नीचे दिये गए Link के माध्यम से सीधा आवेदन कर सकते हैं….

RBI Assistant Recruitment 2026 Important Links 🔗

RBI Assistant Recruitment 2026 Form Start Date16 February 2026
RBI Assistant Recruitment 2026 Form Last Date8 March 2026
RBI Assistant Recruitment 2026 Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websiteopportunities.rbi.org.in

Leave a Comment