Rajasthan PTET Exam Form 2026 : राजस्थान पीटीईटी प्रवेश परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

Rajasthan PTET Exam Form 2026 : इस वक्त की बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है राजस्थान PTET परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस हेतु पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म 20 फरवरी 2026 से शुरू हो गए हैं तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 रखी गई है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं।

  • राजस्थान PTET प्रवेश परीक्षा 2026 में फॉर्म कैसे भरें?
  • फॉर्म भरने के लिए क्या योग्यता चाहिए?
  • फॉर्म भरने के लिए कौन कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….
Rajasthan PTET Exam 2026

Rajasthan PTET Exam Form 2026

Exam Name Rajasthan PTET Exam 2026
Apply Mode Online
Application Fee₹500
Online Form Filling Start Date20 February 2026
Online Form Filling Last Date20 March 2026
Exam Date 14 June 2026
Official Websitevmou.ac.in

Rajasthan PTET Exam 2026 Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2026 में 2 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरू किये गए हैं। एक 2 वर्षीय B.ed (बी.एड) तथा 4 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम (बीए बी. एड /बी.एससी बी. एड) । इन दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए अलग अलग योग्यता रखी गई है जो निम्न प्रकार से है –

2 वर्षीय बी. एड पाठ्यक्रम के लिए :-

  • उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • SC/ ST/ OBC/ दिव्यांग/ विधवा/ तलाकशुदा जैसी विशेष श्रेणियों और पिछड़े वर्गों के लिए कम से कम 45% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।
  • विशेष श्रेणी के जिन उम्मीदवारों के 45% से कम अंक होंगे, उन्हें इस परीक्षा में बैठने के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

4 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम (बीए बी.एड / बी.एससी बी. एड) के लिए :-

  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंकों के साथ 10+2 कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • अन्य आरक्षित श्रेणियों SC/ ST/ OBC/ Pwd/ Ph कैटेगरी के लिए 12वीं कक्षा में न्यूनतम 45% अंक होने आवश्यक हैं।

Note:- राजस्थान के अलावा बाहर के राज्यों के उम्मीदवारों को GEN (सामान्य कैटेगरी) में शामिल किया जायेगा। राजस्थान के बाहर के उम्मीदवारों के लिए कुल सीटों में से केवल 5% सीटें ही उपलब्ध होती हैं।

Rajasthan PTET Exam 2026 Important Documents (महत्वपूर्ण दस्तावेज)

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास निम्न डॉक्यूमेंट होने चाहिए –

  • 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
  • मूल निवास प्रमाण पत्र

Rajasthan PTET Exam 2026 Application Fee

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2026 में आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है। आप आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग,UPI आदि के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं वो अंतिम तिथि का इंतजार किये बिना समय रहते परीक्षा फॉर्म को भर दें।

Rajasthan PTET Exam 2026 (परीक्षा पैटर्न)

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल रहता है की परीक्षा पैटर्न क्या है? इसमें देखा जाए तो आपके कुल 4 भाग होते हैं। परीक्षा कुल 600 अंक की होते है और आपसे 200 प्रश्न पूँछे जाते हैं जो की बहुविकल्पी होते हैं और प्रत्येक सही उत्तर के लिए आपको 3 अंक प्रदान किया जाता है। तथा आपको इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जायेगा। इसमें किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। इसमें आपको 4 सब्जेक्ट पढ़नी होंगी जो इस तरह हैं –

  • मानसिक क्षमता (50 प्रश्न – 150 अंक)
  • शिक्षण संबंधी दृष्टिकोण और योग्यता (50 प्रश्न – 150 अंक)
  • सामान्य ज्ञान (50 प्रश्न – 150 अंक)
  • भाषा प्रवीणता (50 प्रश्न – 150 अंक)

Note:- शिक्षण योग्यता में आपको उत्तर की सटीकता के अनुसार 3,2,1,0 अंक प्रदान किये जायेंगे।

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2026 में आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होमपेज पर दो विकल्प दिखाई देंगे एक 4 वर्षीय पाठ्यक्रम (BA.BEd / Bsc. BEd) और 2 वर्षीय पाठ्यक्रम (B.Ed)। इनमें से जिस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया संपन्न करनी है।
  • अब आवेदन फॉर्म आपके सामने खुल जायेगा तथा आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही से भरना है।
  • अब आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करनी हैं और पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • अंत में आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आपको अपने फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है। और इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

Rajasthan PTET Exam 2026 Important Links 🔗

Rajasthan PTET Exam 2026 Form Start Date 20 February 2026
Rajasthan PTET Exam 2026 Form Last Date 20 March 2026
Rajasthan PTET Exam 2026 Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websitevmou.ac.in

Leave a Comment