DSSSB Recruitment 2026 : डीएसएसएसबी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी

DSSSB Recruitment 2026 : युवाओं कर लिए एक सुनहरा अवसर डीएसएसएसबी ने 911 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, इसके लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 24 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 रखी गई है। इसमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

  • DSSSB भर्ती परीक्षा 2026 में आवेदन कैसे करें?
  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए क्या योग्यता चाहिए?
  • आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र सीमा क्या रखी गई है?
  • आवेदन करने के लिए कितना आवेदन शुल्क रखा गया है?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….
DSSSB Recruitment 2026

DSSSB Recruitment 2026 Overview

Post NameLegal Assistant, AE, JE, ASO, DASS Grade-II
Total Vacancy911
Salary/Pay Scale Pay Level 6 & 7
Job Location Delhi
Apply ModeOnline
Online Form Filling Start Date24 February 2026
Online Form Filling Last Date25 March 2026
Official Websitedsssb.delhi.gov.in

DSSSB Recruitment 2026 Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

DSSSB भर्ती 2026 में विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें ग्रेड सेकंड (असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर), जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और लीगल असिस्टेंट के पद शामिल हैं। तथा इसमें कुल 911 पद रखे गए हैं। इन अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता विभाग द्वारा रखी गई है जो निम्न प्रकार है –

  • जूनियर इंजीनियर पद :- इस पद के लिए आपके पास सिविल इंजीनियर में डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है। साथ ही आपके पास 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • ग्रेड सेकंड (असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर) पद :- इस पद के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • असिस्टेंट इंजीनियर पद :- इस पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
  • लीगल असिस्टेंट पद :- इस पद के लिए आपके पास Law में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और संबंधित क्षेत्र में आपको अनुभव भी होना चाहिए।

DSSSB Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के लिए GEN, EWS और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹100 का आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। तथा अन्य सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन नि:शुल्क रखा गया है। आप आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग तथा UPI आदि के माध्यम से कर सकते हैं।

DSSSB Recruitment 2026 Age Limit

DSSSB भर्ती 2026 के लिए अलग अलग पोस्ट के लिए अलग अलग आयु सीमा रखी गई है। इसमें अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर और जूनियर इंजीनियर पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष की गई है। असिस्टेंट इंजीनियर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है। तथा लीगल अस्सिटेंट पद के लिए अधिकतम 35 वर्ष आयु सीमा रखी गई है। तथा आपकी उम्र की गणना 25 मार्च 2026 को आधार मानकर की जायेगी।

DSSSB Recruitment 2026 Selection Process

DSSSB भर्ती 2026 में अलग अलग पदों के लिए अलग अलग परीक्षा पैटर्न रखा गया है। इसमें असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर पद के लिए सिर्फ एक ही परीक्षा होगी। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और लीगल असिस्टेंट पद के लिए 2 परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। इसमें मुख्य परीक्षा के आधार पर मेरिट निर्धारित की जायेगी।

DSSSB परीक्षा 2026 में आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको DSSSB की आधिकारिक  वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको DSSSB भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा तथा इसमें मांगी गई सभी जानकारियों को सही-सही भरना है।
  • इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • फिर आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आपको अपने फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है तथा इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • आप नीचे दिये गए Link के माध्यम से सीधा आवेदन कर सकते हैं…

DSSSB Recruitment 2026 Important Links🔗

DSSSB Recruitment 2026 Form Start Date24 February 2026
DSSSB Recruitment 2026 Form Last Date25 March 2026
DSSSB Recruitment 2026 Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websitedsssb.delhi.gov.in

Leave a Comment