SIR Final Voter List 2026 : SIR फाइनल वोटर लिस्ट जारी आपका वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं यहाँ से देखें

SIR Final Voter List 2026 : इस वक्त की बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है। भारत सरकार द्वारा जो SIR के फॉर्म भरवाए गए थे उनकी फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। अब सभी मतदाता देख सकते हैं कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नही। यदि आपका नाम इस वोटर लिस्ट में नही है तो आपका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। और आपका नाम यदि वोटर लिस्ट में है तो आपका नाम बिल्कुल पूरी तरह से मतदाता सूची में है। आपको हमने समय पर सूचित किया था जब SIR के फॉर्म चल रहे थे तब।

  • SIR वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
  • नई वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?
  • वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए किसकी आवश्यकता पड़ेगी?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…
SIR Final Voter List 2026

विभाग द्वारा SIR के दौरान आपतियाँ कब ली गई थीं ?

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा बताया गया कि BLO ने घर-घर जाकर फॉर्म वितरित किए थे। और निर्धारित तिथि तक उन्हें वापस लेकर सभी मतदाताओं का सत्यापन कार्य पूरा किया गया। यह प्रक्रिया 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक चली। आवेदनों की सम्पूर्ण जांच के बाद आज तारीख 21 फरवरी 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई है। विभाग ने प्रोत्साहित किया है कि मतदाताओं को जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। SIR  के तहत किसी भी मतदाता का नाम हटाने से पहले संबंधित ERO/AERO द्वारा सुनवाई कर लिखित आदेश पारित किया गया है। तथा मतदाता को जिला कलेक्टर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी स्तर पर अपील करने का अधिकार भी दिया गया है। आपके मन में सवाल होगा कि जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उनको क्या करना है? उनका भी समाधान हम आपको बतायेंगे।

जिनका नाम वोटर लिस्ट 2026 में नहीं है उनको क्या करना है ?

जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट 2026 में नहीं है वे फॉर्म 6 और आवश्यक घोषणा पत्र भरकर दोबारा आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता एडवांस फॉर्म 6 भर सकते हैं। ताकि उनका नाम समय पर वोटर लिस्ट में जोडा जा सके। इस काम में आपको समय पर एक्टिव रहना है ताकि बाद में किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े।

फाइनल वोटर लिस्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें ?

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक बेवसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए तीन तरीके उपलब्ध हैं।
  • आप EPIC नंबर से या अपना नाम, रिश्तेदार का नाम, जन्म तिथि, लिंग जिला और राज्य के नाम से भी वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
  • इन सबके अलावा आप अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर OTP से लॉगिन करके भी अपना नाम वोटर लिस्ट में देख सकते हैं।
  • आप नीचे दिये गए Link के माध्यम से सीधा वोटर लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं…

SIR Final Voter List 2026 Important Links 🔗

Rajasthan SIR Final Voter List 2026 Download Here
All India SIR Final Voter List 2026Download Here
Official Websitevoters.eci.gov.in

Leave a Comment