स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा Har Ghar Tiranga अभियान का 5वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य देश के हर नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ाना है। इस अभियान के तहत भारत सरकार ने एक ऑफिशियल पोर्टल लॉन्च किया है, जहाँ देश का कोई भी नागरिक तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करके Digital Certificate प्राप्त कर सकता है।

यह अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जा रहा है। इस दौरान देशवासी अपने घरों, कार्यालयों और संस्थानों पर तिरंगा फहरा सकते हैं। वर्ष 2026 के इस संस्करण को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वें वर्ष से जोड़ा गया है, जिसके तहत पोर्टल पर इसके सामूहिक गायन और विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है ।
इसके अलावा आप इस अभियान के लिए अपनी फोटो तिरंगे के साथ क्लिक करके और अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के बारे में भी यहां जान सकेंगे । सर्टिफिकेट को कैसे डाउनलोड करना है एवं संपूर्ण जानकारी नीचे दी हुई है ।
Har Ghar Tiranga Abhiyan Certificate 2026
15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दिन देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे हो रहे हैं और इस मौके को और भी भव्य बनाने के लिए Har Ghar Tiranga अभियान शुरू किया गया है । दरअलस ये अभियान 75वें स्वतंत्रता दिवस पर शुरू किया गया था और इस साल भी इसे जारी रखा गया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कहा है कि देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिये अपने घर को तिरंगे से सजाएं ।अपने सोशल मीडिया डीपी में भी तिरंगे की तस्वीर लगाएं और hargarhtiranga.com वेबसाइट पर तिरंगे के साथ फोटो अपलोड करें । 9 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 के बीच hargarhtiranga.com वेबसाइट पर भारतीय झंडे के साथ सेल्फी अपलोड करने वाले नागरिकों को प्रमाण पत्र प्राप्त होगा । फोटो अपलोड करके आप सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है और उसको विभिन्न सोशल प्लेट फार्म पर शेयर कर सकते है ।
Har Ghar Tiranga कहां से खरीदें ?
आप अपने नजदीकी Post Office से या किसी भी स्थानीय बाजार और सरकारी खादी स्टोर से राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकते हैं। पोस्ट ऑफिस काउंटर से बहुत कम कीमत लगभग 25 रुपये में तिरंगा प्राप्त कर सकते है ।
Har Ghar Tiranga Abhiyan Certificate 2026 Download Process
हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक प्रत्येक घर ऑफिस स्कूल आदि सभी जगहों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रधानमंत्री जी ने विनती करते हुए अभियान चलाया है । जिसके लिए आप तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करके सर्टिफिकेट को पा सकते है । हर घर तिरंगा अभियान के सर्टिफिकेट पाने करने के लिए नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करे ।
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में हर घर तिरंगा की आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर जाएं जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
- ‘वेबसाइट के होमपेज पर आपको ‘Upload Selfie’ या ‘Certificate’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना पूरा नाम और अपना मोबाइल नंबर और अन्य पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) के साथ खींचे गए फोटो को अपलोड करें ।
- सारी जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- प्रोसेस पूरा होने के बाद स्क्रीन पर आपका हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट दिखाई देगा। नीचे दिए गए ‘Download’ बटन पर क्लिक करके आप इसे अपने डिवाइस में सेव कर सकते हैं। साथ ही आप वीडियो भी डाउनलोड कर सकते है ।
Har Ghar Tiranga Abhiyan Certificate 2026 Important Links
| Har Ghar Tiranga Abhiyan Certificate | Download Now |
| Official Website | harghartiranga.com |