Rajasthan Shivira Panchang 2026 : राजस्थान की सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए शिविरा पंचांग 2026-27 जारी

Rajasthan Shivira Panchang 2026 : इस वक्त की बड़ी खबर राजस्थान में 1 अप्रैल 2026 से नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। इस वर्ष सरकार के द्वारा एक उपक्रम चलाया गया है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी प्रवेश ले सकें। शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिविरा पंचांग जारी कर दिया गया है। यह शिविरा पंचांग सरकारी और प्राइवेट सभी विद्यालयों के लिए लागू रहेगा। इसमें सभी अवकाशों के बारे मे जानकारी दी गई है तथा इसके साथ ही इसमें आगे की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। किस प्रकार से स्कूलों का कार्यक्रम रहेगा इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।

प्रत्येक वर्ष विभाग द्वारा प्रारंभिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के अधीन सभी राजकीय और प्राइवेट स्कूलों के लिए  शिविरा पंचांग जारी किया जाता है। इस वर्ष नये शिक्षा सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 से हुई है तथा इसके लिए शिविरा पंचांग जारी कर दिया गया है। जिसमें सभी जानकारियाँ देखने को मिल जायेंगी।

Rajasthan Shivira Panchang 2026

राजस्थान सरकार द्वारा शिविरा पंचांग क्यों जारी किया जाता है ?

राजस्थान सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष शिविरा पंचांग जारी किया जाता है तथा इसमें विद्यालयों के लिए सम्पूर्ण तिथियाँ दर्ज की जाती हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि शिविरा पंचांग यह जानकारी देता है कि विद्यालयों में किस दिन अवकाश रहेगा तथा किस दिन विद्यालय कार्यदिवस है। इसके साथ बच्चों की खेल से संबंधित क्रियाकलाप के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों को दिशा निर्देश देना। राजस्थान सरकार द्वारा जारी शिविरा पंचांग के को आप नीचे दी गई प्रोसेस के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Shivira Panchang 2026 Latest News

  • सत्र 2026 – 27 की शुरुआत 01 अप्रैल 2026 से हो गई है और नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं।
  • प्रवेशोत्सव का प्रथम चरण 01 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
  • कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
  • व्यावसायिक शिक्षा के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 21 जून से 30 जून 2026 तक चलेगी।
  • मध्यावधि अवकाश 04 नवम्बर से 15 नवम्बर 2026 तक रहेगा।
  • शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक रहेगा।
  • ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 20 जून 2026 तक रहेगा।
  • वार्षिक परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को अगली कक्षा में अस्थायी प्रवेश दिया जाएगा।
  • केंद्र और राज्य सरकार द्वारा घोषित सभी राष्ट्रीय अवकाश विद्यालयों में लागू होंगे।
  • 01 सितम्बर से 15 सितम्बर 2026 तक सभी स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा।
  • प्रत्येक माह के प्रत्येक मंगलवार को “शक्ति दिवस” मनाया जाएगा, जिसमें IFA टैबलेट दी जाएगी।
  • कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आयु सीमा 6 से 7 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
  • प्रार्थना सभा का समय प्रतिदिन 25 मिनट निर्धारित किया गया है।
  • विद्यालय में प्रतिदिन 8 पीरियड (कालांश) संचालित किए जाएंगे।
  • कक्षा 10 व 12 बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को 14 दिन का परीक्षा तैयारी अवकाश दिया जाएगा।

राजस्थान शिविरा पंचाग 2026 – 27 कैसे डाउनलोड करें ?

  • सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको शिविरा पंचांग 2026 – 27 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने डाउनलोड करने का option आयेगा उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपकी PDF डाउनलोड हो जायेगी। जिसमें सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।

Rajasthan Shivira Panchang 2026 Important Links

Rajasthan Shivira Panchang 2026Download Here

Leave a Comment