SBI Asha Scholarship 2026: कक्षा 9वीं से उच्च शिक्षा तक ₹15 लाख तक स्कॉलरशिप

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के द्वारा एक बहुत ही अच्छी स्कॉलरशिप चलाई जा रही है । इसका उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है,ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। इस छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 9वीं के स्कूली छात्रों से लेकर स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), IIT, IIM, मेडिकल और विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को ₹15000 से लेकर ₹15 लाख प्रति वर्ष तक की वित्तीय सहायता दी जाती है। यदि आप भी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते है तो आसानी से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते है जिसकी विस्तृत जानकारी आपको इस आर्टिकल में दी जा रही है।

SBI Asha Scholarship 2026

SBI Asha Scholarship 2026 Overview

Scheme NameSBI Asha Scholarship Program
Launched BySBI Foundation (CSR arm of State Bank of India)
Target BeneficiariesMeritorious students from economically weaker sections
Eligible CoursesClass 9–12, UG, PG, IIT, IIM, MBBS, and Overseas Studies
Scholarship Amount₹15,000 to ₹15,00,000 per year (depending on category)
Special Reservation50% seats reserved for female students; preference to SC/ST
Application ModeOnline
Disbursement ModeDirect Benefit Transfer (DBT) to student’s bank account
Official Website sbiashascholarship.co.in

हर छात्र का सपना होता है कि वह अच्छी से अच्छी पढ़ाई करे – चाहे वह स्कूल की पढ़ाई पूरी करना हो, किसी टॉप कॉलेज से डिग्री लेना हो या फिर IIT, IIM और विदेश जाकर अपने करियर को नई उड़ान देना हो। लेकिन कई बार घर की आर्थिक स्थिति इन सपनों के बीच में दीवार बनकर खड़ी हो जाती है। अगर आप भी पैसों की तंगी की वजह से अपनी पढ़ाई को लेकर परेशान हैं, तो एसबीआई फाउंडेशन की SBI आशा स्कॉलरशिप आपके लिए एक बड़ी राहत बनकर आई है। एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन 22 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 तक रखी गई है।

SBI Asha Scholarship 2026-27 Amount

अगर आप 9वीं से 12वीं में पढ़ रहे हैं तो आपको सालाना ₹15000 की मदद मिलती है, जिससे आपकी स्कूल फीस और किताबों का खर्च आसानी से निकल जाता है। वहीं अगर आप कॉलेज में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, मेडिकल (MBBS), IIT या IIM जैसे बड़े संस्थानों में पहुंच चुके हैं, तो सरकार और एसबीआई मिलकर आपकी ट्यूशन फीस और हॉस्टल का भारी-भरकम बोझ उठाने के लिए ₹75000 से लेकर ₹5 लाख तक की सीधी मदद दे रहे हैं। जो होनहार छात्र दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं, उनके लिए तो ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप का प्रावधान है।

CategoryEligible Institutions / CoursesScholarship Amount (Per Year)Annual Family Income Limit
School StudentsClass 9th to 12th (Recognized Schools)₹15000Up to ₹300000
UndergraduateTop 300 NIRF / NAAC ‘A’ Grade Institutions₹75000Up to ₹600000
PostgraduateTop 300 NIRF / NAAC ‘A’ Grade Institutions₹150000Up to ₹600000
IIT StudentsRecognized IITs across India₹200000Up to ₹600000
Medical StudentsAIIMS / NIRF Top Medical Colleges₹200000Up to ₹600000
IIM StudentsRecognized IIMs across India₹500000Up to ₹600000
Overseas StudiesQS / THE Top 200 Global Universities (PG/PhD)₹1500000Up to ₹600000

स्कूली छात्र (कक्षा 9 – 12)

  • पात्रता : पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 7.5 CGPA या 75% अंक (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%)
  • वार्षिक पारिवारिक आय ₹3,00,000 से अधिक नहीं
  • आरक्षण :
    • 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
    • 50% सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित
    • 25% सीटें SC अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित
    • 25% सीटें ST अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित
    • 5% सीटें बेंचमार्क दिव्यांगजन (PwBD) के लिए आरक्षित
  • आवश्यक दस्तावेज : Marksheets (कक्षा 8 और नई),आधार कार्ड,Income certificate,स्कूल bonafide certificate,Bank passbook (SBI बेहतर रहेगा),पासपोर्ट फोटो
  • अगर बिना फीस वाले सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं, तो दाखिले और बिना-फीस की पुष्टि करने वाला पत्र दें।

Undergraduate (UG · Top 300 NIRF)

  • पात्रता : पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 7.5 CGPA या 75% अंक (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%)
  • सकल वार्षिक पारिवारिक आय ₹6,00,000 से अधिक नहीं
  • टॉप 300 NIRF (Overall) या NAAC ‘A’ एवं उससे ऊपर मान्यता प्राप्त संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर रहे हों
  • आरक्षण :
    • 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
    • 50% सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित
    • 25% सीटें SC अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित
    • 25% सीटें ST अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित
    • 5% सीटें बेंचमार्क दिव्यांगजन (PwBD) के लिए आरक्षित
  • आवश्यक दस्तावेज : कक्षा 12 और semester marksheets,आधार कार्ड,Income certificate / Form 16A,कॉलेज bonafide / दाखिला पत्र,फीस रसीद,Bank passbook (SBI बेहतर रहेगा),पासपोर्ट फोटो

Postgraduate (PG · Masters)

किसी भी विषय में टॉप NIRF रैंक संस्थानों के master’s छात्रों की मदद करती है, उच्च शिक्षा के खर्च का बोझ कम करने में साथ देती है।

  • पात्रता : पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 7.5 CGPA या 75% अंक (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%)
  • सकल वार्षिक पारिवारिक आय ₹6,00,000 से अधिक नहीं
  • टॉप 300 NIRF (Overall) या NAAC ‘A’ एवं उससे ऊपर मान्यता प्राप्त संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर रहे हों ।
  • आरक्षण :
    • 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
    • 50% सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित
    • 25% सीटें SC अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित
    • 25% सीटें ST अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित
    • 5% सीटें बेंचमार्क दिव्यांगजन (PwBD) के लिए आरक्षित
  • आवश्यक दस्तावेज : Graduation और semester marksheets,आधार कार्ड,Income certificate / Form 16A,दाखिला पत्र / bonafide,फीस रसीद,Bank passbook (SBI बेहतर रहेगा),पासपोर्ट फोटो

Medical (MBBS · NEET)

टॉप मेडिकल कॉलेजों के MBBS छात्रों के लिए बनी है, जो मेडिकल शिक्षा के ऊंचे खर्च और सामाजिक महत्व को पहचानती है।

  • पात्रता : पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 7.5 CGPA या 75% अंक (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%)
  • सकल वार्षिक पारिवारिक आय ₹6,00,000 से अधिक नहीं
  • AIIMS या टॉप 50 NIRF मेडिकल कॉलेज में MBBS कर रहे हों
  • वर्तमान या पिछले शैक्षणिक वर्ष का वैध NEET स्कोरकार्ड हो
  • आरक्षण :
    • 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
    • 50% सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित
    • 25% सीटें SC अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित
    • 25% सीटें ST अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित
    • 5% सीटें बेंचमार्क दिव्यांगजन (PwBD) के लिए आरक्षित
  • आवश्यक दस्तावेज : NEET scorecard,Marksheets (कक्षा 12 और semester),आधार कार्ड,Income certificate,मेडिकल कॉलेज bonafide,Bank passbook (SBI बेहतर रहेगा),पासपोर्ट फोटो।
  • यह श्रेणी केवल MBBS छात्रों के लिए है। यदि आप कोई अन्य स्नातक पाठ्यक्रम (जैसे BDS, B.Sc नर्सिंग, B.Pharm आदि) कर रहे हैं, तो कृपया General UG श्रेणी के अंतर्गत आवेदन करें।

IIT छात्र (JEE Advanced)

किसी भी Indian Institute of Technology में पढ़ रहे उन छात्रों के लिए जिन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए आर्थिक मदद की ज़रूरत है।

  • पात्रता : भारत के 23 IIT में से किसी एक में अध्ययनरत हों
  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 7.5 CGPA या 75% अंक (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%)
  • वार्षिक पारिवारिक आय ₹6,00,000 से अधिक नहीं
  • वर्तमान या पिछले शैक्षणिक वर्ष का वैध JEE Advanced स्कोरकार्ड हो
  • आरक्षण :
    • 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
    • 50% सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित
    • 25% सीटें SC अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित
    • 25% सीटें ST अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित
    • 5% सीटें बेंचमार्क दिव्यांगजन (PwBD) के लिए आरक्षित
  • आवश्यक दस्तावेज: JEE Advanced scorecard,IIT दाखिला पत्र / bonafide,Semester marksheets,आधार कार्ड,Income certificate,Bank passbook (SBI बेहतर रहेगा),पासपोर्ट फोटो
  • गैर-IIT संस्थानों में B.Tech कर रहे छात्र सामान्य UG (स्नातक) श्रेणी के अंतर्गत आवेदन करने के पात्र हैं।

IIM छात्र(MBA · CAT)

Indian Institutes of Management के MBA छात्रों की मदद करती है, tuition और रहने के खर्च को cover करती है।

  • पात्रता : भारत के 22 IIM में से किसी एक में अध्ययनरत हों
  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 7.5 CGPA या 75% अंक (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%)
  • वार्षिक पारिवारिक आय ₹6,00,000 से अधिक नहीं
  • वर्तमान या पिछले शैक्षणिक वर्ष का वैध CAT स्कोरकार्ड हो ।
  • आरक्षण :
    • 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
    • 50% सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित
    • 25% सीटें SC अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित
    • 25% सीटें ST अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित
    • 5% सीटें बेंचमार्क दिव्यांगजन (PwBD) के लिए आरक्षित
  • आवश्यक दस्तावेज: CAT scorecard,IIM दाखिला / bonafide पत्र,Semester marksheets,आधार कार्ड,Income certificate,Bank passbook (SBI बेहतर रहेगा),पासपोर्ट फोटो ।

विदेश में पढ़ाई (PG+ · टॉप 200 QS)

भारतीय नागरिकों को विश्व स्तर पर शीर्ष रैंक (QS टॉप 200) विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर या उच्चतर अध्ययन करने में सक्षम बनाता है।

  • पात्रता : केवल भारतीय नागरिक
  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 7.5 CGPA या 75% अंक (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%)
  • QS टॉप 200 विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (या उच्चतर) कार्यक्रम में अध्ययनरत हों या वैध ऑफर लेटर हो
  • वार्षिक पारिवारिक आय ₹6,00,000 से अधिक नहीं
  • वर्तमान या पिछले शैक्षणिक वर्ष का वैध GRE/GMAT/MCAT/LNAT या LSAT स्कोरकार्ड हो
  • आरक्षण :
    • 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
    • 50% सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित
    • 25% सीटें SC अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित
    • 25% सीटें ST अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित
    • 5% सीटें बेंचमार्क दिव्यांगजन (PwBD) के लिए आरक्षित
  • आवश्यक दस्तावेज : Caste certificate (SC/ST ज़रूरी),University offer letter,Statement of Purpose,English proficiency scorecard (IELTS/TOEFL)QS/THE ranking का प्रमाण,Passport और visa,आधार कार्ड,Income certificate,Bank passbook (SBI बेहतर रहेगा)

How to Apply SBI Asha Scholarship 2026

यदि आप एसबीआई आशा स्कॉलरशिप में आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करें ।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
  2. अपना पंजीकरण और आवेदन शुरू करने के लिए Apply Now बटन पर क्लिक करें।
  3. फ़ॉर्म तक पहुँचने के लिए अपने पंजीकृत account से लॉग इन करें — या नए हैं तो पहले account बनाएँ।
  4. लॉग इन करने पर आप SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 के आवेदन फ़ॉर्म पेज पर पहुँच जाते हैं।
  5. अपनी छात्रवृत्ति श्रेणी चुनें और शुरू करने के लिए Start Application पर क्लिक करें।
  6. हर सेक्शन में सभी आवश्यक विवरण सही-सही भरें।
  7. अपनी श्रेणी के लिए आवश्यक सभी सहायक दस्तावेज़ों की स्पष्ट प्रतियाँ अपलोड करें।
  8. नियम व शर्तें स्वीकार करें, फिर preview में अपने सभी विवरण की जांच करें।
  9. सुनिश्चित करें कि सब कुछ सही है और Submit करें। Submit करने के बाद आवेदन में कोई सुधार नहीं किया जा सकता है इसलिए ध्यान से भरें।

SBI Asha Scholarship 2026 Important Links

Start SBI Asha Scholarship 2026 form22 July 2026
Last Date Online Application form4 September 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official Websitesbiashascholarship.co.in

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram