Rajasthan Berojgari Bhatta Status 2026: यहां से देखे आवेदन और पेमेंट स्टेटस , स्टेप बाय स्टेप गाइड

राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा संबल योजना यानि राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना चलाई जा रही है। यदि आपने भी इस योजना के तहत आवेदन किया है और अपने आवेदन का स्टेटस Approved, Pending, Rejected या मासिक पेमेंट स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो अब कही जाने की जरूरत नहीं है आप खुद अपने मोबाइल से या जो भी आपके पास टैबलेट , लैपटॉप या डिवाइस है उससे स्टेटस चेक कर सकते है ।

Rajasthan Berojgari Bhatta Status 2026

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता के तहत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और दैनिक खर्चों के वहन हेतु सीधी आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना में सामान्य व अन्य पुरुष अभ्यर्थियों को ₹4000 प्रति माह, जबकि महिला, दिव्यांग विशेष योग्यजन और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को ₹4500 प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यदि आपने आवेदन कर रखा है तो आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके अपने आवेदन फॉर्म का स्टेटस चेक कर सकते है ।

बेरोजगारी भत्ता स्टेटस का क्या अर्थ है?

  • Submitted / Pending: आपका फॉर्म जमा हो चुका है और रोजगार कार्यालय द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
  • ​Verified: आपके सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं और फॉर्म प्रारंभिक स्तर पर पास हो चुका है।
  • ​Approved: आपका आवेदन पूरी तरह स्वीकार कर लिया गया है। अब आप योजना के पात्र लाभार्थी बन चुके हैं।
  • ​Objection : फॉर्म या दस्तावेजों में कोई कमी पाई गई है जैसे गलत आय प्रमाण पत्र, अधूरा दस्तावेज आदि) । इसे समय रहते सही करके दोबारा अपलोड करना होता है।
  • ​Rejected: पात्रता शर्तें पूरी न होने या समय पर आक्षेप दूर न करने के कारण फॉर्म निरस्त कर दिया गया है।
  • ​Allotted: आपको इंटर्नशिप के लिए संबंधित सरकारी कार्यालय या विभाग आवंटित कर दिया गया है।
  • ​Attendance Approved / Pending: आपके द्वारा पोर्टल पर अपलोड की गई मासिक उपस्थिति स्वीकार हुई है या लंबित है।
  • Bill Generated / Passed: विभाग द्वारा संबंधित महीने का बिल पास कर दिया गया है।
  • ​Treasury Forwarded: बिल ट्रेजरी (कोषागार) को भुगतान के लिए भेजा जा चुका है।
  • ​Payment Success: भत्ते की राशि आपके बैंक खाते में सफलतापूर्वक ट्रांसफर (DBT) कर दी गई है।
  • ​Payment Failed: बैंक खाता इनएक्टिव होने या DBT/आधार सीडिंग न होने के कारण पैसा अटक गया है।

Rajasthan Berojgari Bhatta Status 2026 Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री युवा संबल योजना (राजस्थान बेरोजगारी भत्ता)
संबंधित विभागकौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान
पुरुष भत्ता राशि₹4,000 प्रति माह
महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर भत्ता₹4,500 प्रति माह
भुगतान का माध्यमडायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT)
Official Website employment.rajasthan.gov.in

जन सूचना पोर्टल से बेरोजगारी भत्ता स्टेटस कैसे देखें?

आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके राजस्थान जनसूचना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योजना की जानकारी या आप आसानी से स्टेटस चेक कर सकते है –

  1. ​राजस्थान सरकार के Jan Soochna Portal jansoochna.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. ​होमपेज पर “योजनाओं के लाभार्थी” सेक्शन में जाएं और Department of Skill, Employment and Entrepreneurship विकल्प पर क्लिक करें।
  3. ​”बेरोजगारी भत्ता विकल्प खोलें: “Mukhyamantri Yuva Sambal Yojana” (Unemployment Allowance Status) पर क्लिक करें।
  4. ​अपना Application / Registration Number या Aadhaar Number दर्ज करें।
  5. ​”सर्च” बटन पर क्लिक करते ही आपके फॉर्म का वर्तमान स्टेटस, अप्रूवल डेट और बिल/पेमेंट विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।

SSO से Rajasthan Berojgari Bhatta Status कैसे चेक करें?

आप SSO पोर्टल पर जाकर योजना की जानकारी या आप आसानी से स्टेटस चेक कर सकते है –

  1. राजस्थान सिंगल साइन ऑन sso.rajasthan.gov.in पर अपनी डिजिटल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  2. ​ऐप्स सेक्शन में जाकर Employment या EEMS पोर्टल पर क्लिक करें।
  3. ​मेन्यू बार में जाकर Unemployment Allowance > Application Status विकल्प चुनें।
  4. ​यहाँ आपका फॉर्म किस स्तर पर पेंडिंग है, कोई ऑब्जेक्शन आया है या नहीं, और पिछले महीनों का बिल पास हुआ या नहीं, सब दिखाई देगा।

Rajasthan Berojgari Bhatta Status 2026 Important Links

Rajasthan Berojgari Bhatta StatusClick Here
Rajasthan Berojgari Bhatta Payment StatusClick Here
Rajasthan Berojgari Bhatta form StatusClick Here
SSO से आवेदन एवं पेमेंट स्टेटस देखेंClick Here
Official Websiteemployment.rajasthan.gov.in

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram