Rajasthan Solar Panel Subsidy 2026: राजस्थान में सोलर पैनल लगवाने पर ₹95000 तक सब्सिडी मिलेगी , ये रहा आवेदन करने का तरीका

राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार मिलकर राज्य के नागरिकों को बिजली के भारी-भरकम बिलों से राहत देने के लिए PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत सोलर पैनल लगवाने पर बंपर सब्सिडी दे रही है। अपने घर की छत पर सोलर सिस्टम लगवाने पर ₹95000 तक की कुल सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। यदि आप भी इस योजना के लिए पात्र है तो नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आवेदन जरूर करें।

Rajasthan Solar Panel Subsidy 2026

Rajasthan Solar Panel Subsidy 2026 Overview

Scheme NamePM Surya Ghar Muft Bijli Yojana
Target BeneficiariesAll residential electricity consumers in Rajasthan
Maximum Total SubsidyUp to ₹95,000 (Combining Central Subsidy & State Assistance)
Key BenefitsReduced electricity bills, free monthly power units, and clean energy
Official Portalpmsuryaghar.gov.in
Major State DISCOMsJVVNL (Jaipur), AVVNL (Ajmer), JdVVNL (Jodhpur)

पीएम सूर्य घर योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?

​केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफ टॉप सोलर प्लांट लगवाने पर निम्नलिखित केंद्रीय सब्सिडी दी जाती है –

  • ​1 kW क्षमता का सोलर पैनल: ₹30000 की सब्सिडी
  • ​2 kW क्षमता का सोलर पैनल: ₹60000 की सब्सिडी
  • ​3 kW या उससे अधिक क्षमता (3 kW से 10 kW तक): ₹78000 की अधिकतम फिक्स केंद्रीय सब्सिडी

राजस्थान में सोलर पैनल लगवाने पर कितनी सब्सिडी मिलती है ?

राजस्थान सरकार डिस्कॉम द्वारा दिया जाने वाला राज्य टॉप-अप अनुदान की जानकारी नीचे दी हुई है । 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का सिस्टम लगवाने पर केंद्र सरकार से अधिकतम ₹78000 और राजस्थान सरकार से ₹17000 की अतिरिक्त सहायता मिलती है, जिससे कुल छूट ₹95000 तक पहुंच जाती है। विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है।

  • ​1 kW सिस्टम पर: ₹30000 (केंद्र) + ₹17000 (राज्य टॉप-अप) = कुल ₹47,000
  • ​2 kW सिस्टम पर: ₹60000 (केंद्र) + ₹17000 (राज्य टॉप-अप) = कुल ₹77000
  • ​3 kW या उससे ऊपर के सिस्टम पर: ₹78000 (केंद्र) + ₹17,000 (राज्य टॉप-अप) = कुल ₹95,000 तक की भारी छूट

राजस्थान में सोलर पैनल की अतिरिक्त सहायता के लिए पात्रता क्या है ?

  • आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसके नाम पर वैध घरेलू बिजली कनेक्शन होना अनिवार्य है।
  • ​घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए पर्याप्त छाया-मुक्त जगह होनी चाहिए।
  • ​जिन उपभोक्ताओं को राजस्थान की मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना या अन्य पात्र घरेलू श्रेणियों का लाभ मिल रहा है, उन्हें राज्य सरकार की तरफ से ₹17000 तक की अतिरिक्त सहायता मिलती है।
  • ​आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से सीडेड होना चाहिए ताकि सब्सिडी की राशि सीधे डीबीटी (DBT) के जरिए खाते में आ सके।
  • योग्यता संबंधित विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है।

Rajasthan Solar Panel Subsidy 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

राजस्थान में सोलर पैनल लगवाने पर ₹95000 तक सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आवेदन कर सकते है ।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।
  2. ​’Apply For Rooftop Solar’ पर क्लिक करें।
  3. ​अपने राज्य में Rajasthan और अपने क्षेत्र के डिस्कॉम जैसे JVVNL, AVVNL या JdVVNL का चयन करें।
  4. ​अपना बिजली उपभोक्ता नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके पोर्टल पर रजिस्टर करें।
  5. लॉगिन करने के बाद रूफ-टॉप सोलर के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरें।
  6. ​इसके बाद आपके क्षेत्र का बिजली विभाग आपके आवेदन की जांच करेगा और फिजिबिलिटी अप्रूवल देगा।
  7. ​फिजिबिलिटी अप्रूवल मिलने के बाद पोर्टल पर सूचीबद्ध किसी भी अधिकृत रजिस्टर्ड वेण्डर के माध्यम से अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाएं।
  8. ​सुनिश्चित करें कि इंस्टॉलेशन तय मानकों के अनुसार ही हो।
  9. सोलर पैनल लगने के बाद नेट मीटर के लिए आवेदन करें।
  10. ​डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर इंस्टॉल किए जाने के बाद विभाग द्वारा निरीक्षण किया जाएगा और पोर्टल पर Commissioning Certificate जनरेट किया जाएगा।
  11. कमिशिनिंग रिपोर्ट मिलने के बाद पोर्टल पर अपना रद्द किया हुआ चेक और बैंक विवरण अपलोड करें।
  12. ​इसके बाद सरकारी सब्सिडी की राशि सीधे आपके आधार से जुड़े बैंक खाते में 30 से 45 दिनों के भीतर ट्रांसफर कर दी जाती है।

Rajasthan Solar Panel Subsidy 2026 Important Links

RVUNLClick Here
RVPNLClick here
JVVNLClick Here
AVVNLClick Here
JDVVNLClick Here
Rajasthan 150 Unit SchemeClick Here
PM Surya Ghar National Portal & ApplicationClick Here
Guidelines for PM Surya Ghar YojanaClick Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram