सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वित्तीय साक्षरता और क्रेडिट काउंसलिंग (FLCC) के पदों पर भर्ती के लिए म नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती के तहत झालावाड़ और बारां जिलों के लिए FLCC Director/Counselor के कुल 02 पद संविदा आधार पर भरे जाएंगे। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2026 या उससे पहले बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय या दिए हुए एड्रेस पर ऑफलाइन माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन करने की संपूर्ण जानकारी इस ब्लॉग पोस्ट में उपलब्ध है और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक भी दिया हुआ है ।

Central Bank of India FLCC Recruitment 2026 Overview
| Organization Name | Central Bank of India |
| Post Name | FLCC Director / Counselor |
| Job Location | Jhalawar & Baran (Rajasthan) |
| Total Vacancies | 02 Posts |
| Recruitment Type | Contract Basis |
| Application Mode | Offline |
| Last Date to Apply | 23 October 2026 |
| Official Website | www.centralbankofindia.co.in |
Central Bank of India FLCC Recruitment 2026 Application Fee
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफएलसीसी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है। यानी किसी भी वर्ग के आवेदक को आवेदन पत्र जमा करते समय किसी भी प्रकार का शुल्क या ड्राफ्ट भेजने की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवार बिल्कुल मुफ्त में अपना आवेदन भेज सकते हैं।
Central Bank of India FLCC Recruitment 2026 Age Limit
आवेदक की आयु 31 अक्टूबर 2026 को अच्छे स्वास्थ्य के साथ 45 वर्ष से अधिक और 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा के दायरे में आने वाले सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी या योग्य कर्मचारी ही इस पद के लिए अपने आवेदन प्रस्तुत करने के पात्र माने जाएंगे। विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है।
Central Bank of India FLCC Recruitment 2026 Education Qualification
- उम्मीदवार के पास यूजीसी (से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- आवेदक को कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान एमएस ऑफिस, इंटरनेट तथा स्थानीय भाषा का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है। साथ ही, स्थानीय भाषा में Communication Skills होना जरूरी है।
- उम्मीदवार पूर्व नियोक्ता के यहाँ से बेदाग सेवानिवृत्त हुआ हो और उसे अधिकारी या स्थानीय कर्मचारी के रूप में कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए।
- प्राथमिकता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक SBI और RRBs सहित के स्केल-1 अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त या वीआरएस प्राप्त अधिकारियों को दी जाएगी। इसके अलावा, भूतपूर्व सैनिक या ऐसे कर्मचारी जिनके पास बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं का ज्ञान हो और प्रासंगिक IIBF प्रमाणन पाठ्यक्रम पूरा किया हो, वे भी पात्र हैं।
Central Bank of India FLCC Recruitment 2026 Contract Period and Leave
सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के अंतर्गत FLCC झालावाड़ एवं बारां प्रभारी के पद पर आवेदक की नियुक्ति शुरुआत में 1 वर्ष के लिए संविदा आधार पर की जाएगी। यह नियुक्ति संतोषजनक कार्य निष्पादन के आधार पर होगी। एक वर्ष पूरा होने के बाद सदस्य की सेवाओं का Renewal पूर्ण रूप से बैंक के तत्कालीन नियमों, नीतियों और बैंक के विशेषाधिकार पर निर्भर करेगा। इसके अलावा चयनित आवेदक को प्रति वर्ष अधिकतम 15 दिन यानी प्रतिमाह अधिकतम 02 दिन का अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है।
Central Bank of India FLCC Recruitment 2026 मानदेय एवं अन्य भत्ते
| Description | Provisions / Amount |
|---|---|
| संविदा राशि (मासिक मानदेय) | 1. राष्ट्रीयकृत बैंक से पेंशन प्राप्त करने वाले आवेदक: सेवानिवृत्ति के दौरान अंतिम वेतन एवं भत्तों में से कम्यूटेशन से पूर्व निर्धारित पेंशन राशि को घटाकर जो राशि आएगी वह या ₹25,000/- (इन दोनों में से जो भी कम हो)। 2. पेंशन विकल्प नहीं लेने वाले आवेदक: ₹25,000/- प्रति माह फिक्स मानदेय दिया जाएगा। |
| मोबाइल एवं कन्वेंस भत्ता | चयनित आवेदक को प्रतिमाह ₹1,000/- मोबाइल और कन्वेंस (आवागमन) के रूप में अलग से दिए जाएंगे। |
| यात्रा भत्ता (TA / DA) | पद की आवश्यकता के अनुसार यात्रा करने पर नियमानुसार टीए/डीए (TA/DA) का भुगतान बैंक के नियमों के आधार पर किया जाएगा। |
| अन्य लाभ | इसके अलावा किसी भी आवेदक को अन्य कोई अतिरिक्त लाभ, चार्जेज या खर्च देय नहीं होंगे। |
How to Apply Central Bank of India FLCC Recruitment 2026
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 के लिए आवेदन ऑफलाइन आमंत्रित किए गए है ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यदि आप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 के लिए योग्य है और आवेदन करना चाहते है तो आप नीचे दिए हुए आवेदन करने के प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते है । ऑफलाइन आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अवश्य देखें।
- सबसे पहले सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट से इस भर्ती का नोटिफिकेशन और साथ में दिए गए Annexure-A आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें आप नीचे दिए हुए लिंक से भी डायरेक्ट आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे आपका नाम, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जन्मतिथि और पूरा पता बिल्कुल सही-सही भरें।
- अपने सभी जरूरी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, सेवानिवृत्ति से जुड़े दस्तावेज और आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें।
- भरे हुए आवेदन फॉर्म को एक साफ लिफाफे में डालें और लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से “Application for the post of Recruitment as Director/Counselor for FLCC on contract” जरूर लिखें।
- अब इस लिफाफे को निर्धारित अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2026 से पहले या उसी दिन तक नीचे दिए गए पते पर रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दें:
- क्षेत्रीय प्रबन्धक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, क्षेत्रीय कार्यालय, होटल एयरलाइन्स बिल्डिंग, एम बी एस अस्पताल के सामने, नयापुरा, कोटा (राजस्थान) – 324001
- आप एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को आवेदन करने से पहले अवश्यं देखें उसके बाद ही आवेदन करें।
Central Bank of India FLCC Recruitment 2026 Important Links
| Start Central Bank of India FLCC Recruitment 2026 form Start | 7 October 2026 |
| Last Date Offline Application form | 23 October 2026 |
| Apply Online | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | https://centralbank.bank.in |