Adhaar Card Photo & Mobile Number Update : आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक विशिष्ट पहचान पत्र है। जिसका उपयोग विभिन्न सरकारी कामों में किया जाता है। बैंक आदि में इसका उपयोग अति महत्वपूर्ण है। इसको UIDAI द्वारा जारी किया गया। वर्तमान समय में यदि हम ददेखें तो आधार कार्ड की उपयोगिता बहुत है। किसी भी प्रकार की Govt. Job की परीक्षा हो वहाँ आपके वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी होता है। आधार कार्ड ने भारत में एक विशिष्ट पहचान कायम कर ली है। आधार कार्ड एक 12 अंको की यूनिक पहचान संख्या होती है। जो हर भारतीय नागरिक को दी जाती है।
- आधार कार्ड में फोटो कैसे अपडेट करें ?
- आधार कार्ड में मोबाईल नंबर कैसे अपडेट करें ?
- आधार कार्ड अपडेट के लिए कौन कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी ?
- आधार कार्ड अपडेट कराने में कितनी फीस लगती है ?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे उपलब्ध करा दी गई है….

आधार कार्ड क्यों आवश्यक है ?
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आधार कार्ड की कितनी अहमियत भारत में है। आधार कार्ड का उपयोग काफी जगह किया जाता है जैसे
- भारतीय नागरिकता की पहचान होती है।
- बैंक खाता खोलने में जरूरी।
- सिम कार्ड लेने में आवश्यक।
- सरकारी योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति, पेंशन आदि में।
- इसी प्रकार विभिन्न प्रकार के कामों में आधार कार्ड का उपयोग किया जाता है।
आधार कार्ड अपडेट में कितनी फीस लगती हैं ?
आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए एक चार्जशीट विभाग द्वारा जारी की गई है, उसके अनुसार अलग अलग प्रकार के संशोधन के लिए अलग अलग फीस लगती है। नीचे आपको बताया गया है –
| Category | Fees |
| नाम/ पता/ जन्म तिथि/ लिंग/ भाषा में अपडेट के लिए | ₹75 |
| फिंगरप्रिंट/ आँखों की स्कैन/ फोटो में अपडेट के लिए | ₹125 |
| मोबाइल नम्बर अपडेट के लिए | ₹75 |
Important Documents (महत्वपूर्ण दस्तावेज)
यदि आपको आधार कार्ड में मोबाईल नंबर और फोटो अपडेट कराना है तो स्वयं उस व्यक्ति को आधार सेवा केंद्र पर आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा। बाकि इसके लिए आपको किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है।
ऑफलाइन आधार कार्ड में फोटो और मोबाईल नंबर कैसे अपडेट करायें ?
यदि आप आधार कार्ड में ऑनलाइन अपडेट नहीं कर सकते या फिर आप ऑनलाइन अपडेट नहीं करना चाहते हैं तो आपके लिए ऑफलाइन आधार कार्ड और मोबाईल नंबर अपडेट का तरीका हम बताते है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा।
- फिर आपको आधार अपडेट का फॉर्म भरना होगा।
- फिर आपको अपनी पहचान और पते का प्रमाण देना है।
- फिर आपको बायोमेट्रिक और फोटो अपडेट कराना है।
- ध्यान रहे ये सभी वांछित प्रक्रिया आधार सेवा केंद्र पर संपन्न हो जायेगी आपको ज्यादा चिंता नहीं करनी है।
- अंत में आपको इसकी रसीद प्राप्त कर लेनी है, जिसको भविष्य में काम के लिए सुरक्षित रख लेना है।
ऑनलाइन आधार कार्ड में फोटो और मोबाईल नंबर कैसे अपडेट करें ?
आधार कार्ड में फोटो और मोबाईल नंबर कैसे अपडेट करें ये सवाल आप सभी के मन में बहुत रहता है। आपको यदि आपके आधार कार्ड में मोबाईल नंबर और फोटो या फिर किसी भी प्रकार का कोई भी अपडेट हो आप कैसे कर सकते हैं इसके बारे में आपको बताते हैं। UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से उपलब्ध कराई है। चलिए जानते हैं आप ऑनलाइन अपने आधार कार्ड में कैसे अपडेट कर सकते हो।
- सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक बेवसाइट uidai.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद अगले होमपेज पर आपको अपनी पसंदीदा भाषा को चुनना है।
- फिर आपको Left साइड में 3 Lines/3Dots दिखाई देंगे उस पर क्लिक करना है।
- अब आपको My Adhaar पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको दिखाई देगा Update Your Adhaar पर क्लिक करना है।
- अब आपको आधार नंबर डालकर OTP से लॉगिन करना है।
- अब आपके सामना पूरा आधार अपडेट की विंडो खुल जायेगी आप जिसमें भी चेंज करना चाहते हैं वो कर सकते हैं।
- अब आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे इसके बाद फीस का भुगतान करें और फाइनल सबमिट कर दें।
- नीचे दिये गए Link से आप सीधा आधार अपडेट के पोर्टल पर पहुँच जायेंगे।
Adhaar Card Photo & Mobile Number Update Important Links 🔗
| Update Online | Click Here |
| Official Website | uidai.gov.in |