Rajasthan Panchayat Chunav Voter List 2026: राजस्थान के अंदर पंचायती राज चुनाव 2026 बहुत नजदीक आ गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission, Rajasthan) की ओर से आगामी ग्राम पंचायत चुनावों के लिए नई और संशोधित वोटर लिस्ट (Electoral Roll) जारी कर दी गई है। यदि आप भी राजस्थान राज्य के निवासी हैं और आने वाले सरपंच या वार्ड पंच चुनाव में मतदान करने जा रहे हैं या करना चाहते हैं, तो आपको यह जान लेना जरूरी है कि आपका नाम नई वोटर लिस्ट में है भी या नहीं। इस पोस्ट में हमने बताया है कि आप Rajasthan Gram Panchayat Voter List 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें और अपना नाम नई वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Panchayat Chunav Voter List 2026 Overview
| Description | Information |
|---|---|
| Name of the election | Rajasthan Gram Panchayat Election 2026 |
| Subject | New voter list for Gram Panchayat elections |
| State | Rajasthan |
| Type of voter list | Panchayat Voter List (Rural Voter List) |
| issuing institution | State Election Commission, Rajasthan |
| Year | 2026 |
| Voter eligibility | 18 years of age or above (as on the cut-off date) |
| Areas covered | All Gram Panchayats |
| voter list status | New/Updated List Released |
| Voter reform | Adding, deleting, and modifying names is possible. |
| Use | To vote in the Gram Panchayat elections |
| Official Website | https://sec.rajasthan.gov.in/ |
Rajasthan Gram Panchayat Chunav 2026 : Key Updates
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इस बार की वोटर लिस्ट 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि (Qualifying Date) के अनुसार तैयार की जा रही है। साधारण रूप से इसका मतलब है कि वे सभी युवा जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, अब वे भी अपना नाम वोटर लिस्ट में ऐड करवा सकते हैं। उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, चुनाव की प्रोसेस को 15 अप्रैल 2026 तक पूर्ण कराने का लक्ष्य तय किया गया है।
Rajasthan Panchayati Raj Elections: Election Process
राजस्थान पंचायती राज के अंदर त्रिस्तरीय चुनाव प्रोसेस अपनाया जाता है, जहाँ प्रत्येक 5 वर्ष में एक बार चुनाव करवाया जाता हैं। जिसमें सरपंच, वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य का चुनाव डायरेक्ट मतदाताओं द्वारा प्रत्यक्ष मतदान से होता है। वहीं इसके विपरीत, उप-सरपंच, प्रधान और जिला प्रमुख का चयन जनता की ओर से चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है। निर्वाचित हुए सदस्य द्वारा ही अपने बीच में से बहुमत के बेसिस पर अपने मुखिया (प्रधान/प्रमुख) और उप-मुखिया का चुनाव किया जाता हैं।
Rajasthan Gram Panchayat Voter List 2026 कैसे डाउनलोड करें?
ग्राम पंचायत की नई मतदाता सूची (Voter List) चेक या डाउनलोड करने के लिए इन steps का पालन करें:
- सबसे पहले नीचे दिए गए निर्वाचन विभाग के ऑफिशियल पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें।
- जिला चयन (Select District): यहां राजस्थान के सभी जिलों की लिस्ट होगी, वहां अपने संबंधित जिले के नाम पर क्लिक करें।
- ब्लॉक/पंचायत समिति: अब अपनी पंचायत समिति को Select करें जिसमें आपका गाँव आता है।
- ग्राम पंचायत का चुनाव: अब अपनी ग्राम पंचायत को चुनें और ‘Search’ बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने वार्ड-वाइज लिस्ट ओपन हो जाएगी, जिसे आप ‘Download’ कर सकते हैं।
- PDF डाउनलोड होने के बाद आप अपना नाम, फोटो और वोटर लिस्ट संख्या आसानी से घर बैठे चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026 Important Link
| Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026 Name Check | Click Here |
| Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026 Check | Download |
| Official Website | https://sec.rajasthan.gov.in/ |
Voter List में नाम नहीं है तो क्या करें?
अगर नई लिस्ट के अंदर आपका नाम नहीं है या कोई गलती है, तो आप नीचे दिए गए फॉर्म ऑनलाइन Voters Service Portal (VSP) के जरिए या अपने क्षेत्र के BLO (Booth Level Officer) से संपर्क कर ऑफलाइन भी जमा कर सकते हैं।
- Form 6: नया नाम जुड़वाने के लिए भरें।
- Form 7: नाम कटवाने या आपत्ति दर्ज करने के लिए।
- Form 8: नाम, पता या फोटो में सुधार के लिए।