Rajasthan Social Security Pension Payment Status : राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पैसे आपके खाते में आए या नहीं यहां से चेक करें

Rajasthan Social Security Pension Payment Status : राजस्थान में पेंशन योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के द्वारा दी जाती है। राजस्थान के सभी लाभार्थियों को प्रत्येक महीने पेंशन राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। राजस्थान सरकार के द्वारा पेंशन डालने के पश्चात सभी लोग यह जानना चाहते हैं कि उनकी इस महीने की पेंशन खाते में आई या नहीं। आप सभी के मन में ये बड़ा सवाल रहता है और आप इसके लिए इधर उधर जाते हैं। आपको हम ऐसा तरीका बतायेंगे जिससे आप घर बैठे देख सकते हैं कि आपकी पेंशन आपके बैंक खाते में आई या नही। आपको आसान तरीका बताया गया है जिसके माध्यम से आप देख सकते हैं।

  • राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का पैसा बैंक में आया या नहीं कैसे चेक करें?
  • पेंशन चेक करने के लिए कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
  • पेंशन चेक करने की प्रोसेस क्या है?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे उपलब्ध करवा दी गई है…..
Rajasthan Social Security Pension Scheme

Rajasthan Social Security Pension Scheme Overview

Name Of Scheme Rajasthan Social Security Pension Scheme
योजना की शुरुआत वर्ष 2014
वृद्धावस्था पेंशन60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्ध
विधवा पेंशनविधवा महिलाएँ
दिव्यांग पेंशन40% या अधिक दिव्यांग व्यक्ति
निराश्रित महिला पेंशनतलाकशुदा, परित्यक्ता, अविवाहित महिलाएँ
वृद्धजन विशेष पेंशन75 वर्ष या अधिक आयु के बुजुर्ग

Rajasthan Social Security Pension Scheme

यह योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के द्वारा देश के समस्त लाभार्थियों को जो इस पेंशन योजना में रजिस्टर्ड हैं प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर, वृद्ध, विधवा, परित्यक्ता, दिव्यांग तथा निराश्रित नागरिकों को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह पेंशन राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेजी जाती है, जिससे उन्हें दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल सके। इस योजना के संचालन का मुख्य उद्देश्य यही रहा है कि ऐसे लोगों को वांछित लाभ प्रदान किया जा सके और इनकी समाज में भूमिका कायम रखी जा सके। इस योजना में मुख्य रूप से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, एकल नारी पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी श्रेणियां शामिल हैं। पेंशन की राशि कैटेगरी के अनुसार अलग अलग निर्धारित की जाती है। इस योजना में इच्छुक व्यक्ति ई-मित्र केंद्र या आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Important Documents (महत्वपूर्ण दस्तावेज)

  • आवेदन करने के लिए आपको राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • निर्धारित आय सीमा का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे जन आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और आय प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment

वृद्धजन पेंशन राशि ₹1250
विधवा पेंशन राशि ₹1500
दिव्यांग पेंशन राशि ₹1500
अन्य श्रेणी राशि ₹1300

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का पैसा आया या नहीं कैसे चेक करें ?

  • सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार के आधिकारिक पोर्टल ssp.rajasthan.gov.in पर  जाना है।
  • फिर आपको होम पेज पर “Beneficiary Report / Pensioner Status” दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर, आवेदन संख्या या PPO नंबर दर्ज करना है जिससे आप देख सकते हैं कि आपका पैसा आया या नहीं।
  • दूसरा तरीका :- इसके अलावा आप जन सूचना पोर्टल jansoochna.rajasthan.gov.in पर जाकर भी पेंशन चेक कर सकते हैं।
  • आप नीचे दिये गए Link के माध्यम से सीधा अपनी पेंशन चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Social Security Pension Scheme Important Links 🔗

Rajasthan Social Security Pension Scheme Check Payment StatusCheck Here
Rajasthan Social Security Pension Scheme Apply OnlineApply Now
Official Websitejansoochna.rajasthan.gov.in

Leave a Comment