Rajasthan Work From Home Job 2026: राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत 3675 पदों पर भर्ती, यहाँ से करें आवेदन

Rajasthan Work From Home Job 2026: यदि आप भी राजस्थान राज्य के निवासी हैं और अपने घर बैठे बैठे ही रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह अच्छी खबर हो सकती है। राजस्थान सरकार की ओर से मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) योजना के तहत 3675 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला गया है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ ही उन्हें घर के काम-काज के अलावा भी आय के अवसर उपलब्ध करना है। इस पोस्ट के माध्यम से हमने इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया है।

Rajasthan Work From Home Job 2026

Mukhyamantri Work From Yojana क्या है?

​मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना एक कल्याणकारी योजना है जिसका संचालन राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। अक्सर देखा जाता हैं कि महिलाएं पारिवारिक जिम्मेदारियों या अन्य कारणों की वजह से घर से बाहर नौकरी नहीं कर पातीं है। ऐसी ही महिलाओं हेतु सरकार द्वारा प्राइवेट और सरकारी उपक्रमों के साथ मिलकर वर्क फ्रॉम होम (जैसे सिलाई कार्य एवं अन्य पद) उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। इस योजना के माध्यम से लगभग 20,000 महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि वे स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आजीविका अच्छे व्यतीत कर सकें।

​Vacancy Overview & Posts Details

​जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 3675 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके अंदर मुख्य रूप से सिलाई कार्य और अन्य कौशल आधारित कार्य भी सम्मिलित किए गए हैं।

  • ​विभाग का नाम: महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान
  • ​कुल पद: 3675 पद
  • ​कार्य का प्रकार: वर्क फ्रॉम होम
  • योग्यता: अनुभव और स्किल (कौशल)

​मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लाभ

​आत्मनिर्भरता: महिलाएं घर बैठे ही पैसे कमा सकेंगी और स्वरोजगार के माध्यम से उनमें आत्मनिर्भरता आयेगी।

​समय की बचत: ऑफिस आने-जाने के समय की बचत होगी।

​आर्थिक सहायता: आर्थिक रूप से कमजोर और विधवा/परित्यक्ता महिलाओं हेतु यह आय का स्थायी स्रोत हो सकता है।

​कौशल विकास: महिलाओं को उनकी स्किल (जैसे सिलाई) के मुताबिक काम करने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

​आवेदन हेतु पात्रता (Eligibility Criteria)

​इस भर्ती के लिए आवेदन करने वालों को के निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:

  • ​निवासी: आवेदक राजस्थान का मूल निवासी हो
  • ​लिंग: यह योजना केवल महिलाओं के लिए है
  • ​आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई हैं (अधिकतम आयु की कोई विशेष सीमा नहीं है)
  • ​प्राथमिकता: विधवा, तलाकशुदा, विकलांग, हिंसा से पीड़ित और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को चयन पहले किया जाएगा।

​आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)

​ऑनलाइन आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी:

  • ​आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • ​जन आधार कार्ड (Jan Aadhaar Card)
  • ​मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • ​आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • ​पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर आदि

​Rajasthan Work From Home Job के लिए आवेदन कैसे करें?

​आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आप राजस्थान सरकार के आधिकारिक Work From Home Portal पर विजिट करें।
  • ​होम पेज पर दिए गए भर्ती से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  • यदि आप पहली बार पोर्टल पर आई हैं, तो ‘Registration’ बटन पर क्लिक करके अपना आधार या जन आधार नंबर डालकर ‘Fetch Details’ पर क्लिक करें।
  • ​लॉगिन करने के बाद आप ‘Opportunity List’ में जाएं और अपनी पसंद के पद (जैसे सिलाई कार्य) के सामने ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
  • ​अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और स्किल (कौशल) की जानकारी भरें और मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म को ‘Submit’ कर दें और प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।

Rajasthan Work From Home Job Important Links

Apply Link Apply Now
Official Website mahilawfh.rajasthan.gov.in

Leave a Comment