SEBI Grade A Recruitment 2024: सेबी ने ऑफिसर ग्रेड A असिस्टेंट मैनेजर के 97 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने SEBI Grade A Recruitment 2024 का नोटिफिकेशन ऑफिसर ग्रेड A असिस्टेंट मैनेजर के 97 पदों के लिए जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जारी किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेबी की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती ऑफीसर ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर के लिए है जो की विभिन्न विभागों में हो रही है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 अप्रैल 2024 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी SEBI Grade A Recruitment 2024 में आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख में सारी जानकारी प्रदान की गई है।

SEBI Grade A Recruitment 2024 Notification Details

सबसे प्रमुख पूंजी बाजार के नियामक निकाय भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड SEBI ने SEBI Grade A Recruitment 2024 का नोटिफिकेशन 97 ऑफीसर ग्रेड ए के पदों के लिए इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 अप्रैल 2024 से सेबी की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते। जिसकी सीधी प्रक्रिया नीचे बताई गई है और साथ ही ऑफिशल नोटिफिकेशन का लिंक भी दिया गया है उम्मीदवार वहां से पीडीएफ फॉर्मेट में इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इस SEBI Grade A Recruitment 2024 का नोटिफिकेशन ऑफीसर ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए जिनमें General, Legal, Information Technology, Engineering (Electrical), Official Language, और Research के पदों केलिए जारी किया गया है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो पूरा लेख पढ़ें।

SEBI Grade A Recruitment 2024 Vacancy Details

सेबी ग्रेड ए भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन कल 97 पदों के लिए जारी किया गया है। यह नोटिफिकेशन ऑफीसर ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए जारी हुआ है। जिनमें General के 62 पड़, Legal के 05 पद, Information Technology के 24 पद, Engineering (Electrical) के 02 पद, Official Language के 02 पद, और Research के 02 पद आवंटित किए गए हैं। उम्मीदवार श्रेणी वॉइस पदों का विस्तृत विवरण देखने के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

SEBI Grade A Recruitment 2024 Fees

सेबी ग्रेड ए भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसके लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। यह आवेदन शुल्क सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹1000 आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹100/– आवेदन शुल्क देना होगा। और सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 18% जीएसटी भी देनी होगी।

SEBI Grade A Recruitment 2024 Age Limit

सेबी ग्रेड ए भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आयु सीमा संबंधित पात्रता होना आवश्यक है। इसके लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 31 मार्च 2024 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

SEBI Grade A Recruitment 2024 Educational Qualification

सेबी ग्रेड ए भर्ती 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है।

General और Legal के पदों के लिए पीजी डिग्री या डिप्लोमा या Law या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है।

Engineering (Electrical) के पदों के लिए बीई/ बीटेक इलेक्ट्रिकल में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

Research के पदों के लिए मास्टर डिग्री या पीजी डिप्लोमा इकोनामिक, कॉमर्स या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में

Official Language के पदों के लिए स्नातक में अंग्रेजी और हिंदी या हिंदी अनुवाद में पीजी का एक विषय होना चाहिए।

SEBI Grade A Recruitment 2024 Selection Process

सेबी ग्रेड ए भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न चयन प्रक्रिया के चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले चरण में उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी इसमें दो पेपर लिए जाएंगे जिसमें पहला पेपर सामान्य ज्ञान, विषय की विशेषता और अन्य संबंधित विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पहले चरण में चयनित उम्मीदवारों को दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा इसमें भी ऑनलाइन परीक्षा होगी और इसमें भी दो पेपर होंगे। अब अंतिम चयन के लिए दूसरे चरण से चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। सेबी को चयन प्रक्रिया में परिवर्तन करने का अधिकार है यदि उसे यह उपयुक्त लगता है तो।

SEBI Grade A Recruitment 2024 Required Documents

सेबी ग्रेड ए भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है:

  • 10th, 12th मार्कशीट
  • पीजी, स्नातक, डिप्लोमा की डिग्री
  • बीई/बीटेक इलेक्ट्रिकल
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
  • फोटो
  • आरक्षण प्रमाण पत्र यदि हो तो।

SEBI Grade A Recruitment 2024 Application Process

सेबी ग्रेड ए भारती 2024 के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड SEBI की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है। अगर आप SEBI Grade A Recruitment 2024 में आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2024 से शुरू होगी: उम्मीदवार नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करें ऑनलाइन आवेदन के लिए:

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड SEBI की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
  • इसके बाद ऑफिशल वेबसाइट का होम पेज खुलेगा वहां पर उम्मीदवारों को Recruitment Section का चयन करना होगा।
  • इसके बाद अब आपके सामने SEBI Grade A Recruitment 2024 का लिंक होगा। जिसका चयन करें।
  • अब आपके सामने इस भर्ती का आवेदन फार्म खुल जाएगा। आवेदन फार्म में मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक और सही सही भरे।
  • अब अपने सारे आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
  • आवेदन फार्म पूरा होने के बाद एक बार फिर से समीक्षा करें और इसे अंतिम सबमिट के लिए जमा कर दें।
  • सबमिट करने के बाद आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट निकालकर रख लेवे।

SEBI Grade A Recruitment 2024 Important Links

SEBI Grade A Recruitment 2024 Official Notification: Download PDF

SEBI Grade A Recruitment 2024 Apply Link: Click Here

मेरा नाम पिंटू धाखड हैं। में पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। मैं इस वेबसाईट पर सरकारी नौकरी, योजना, बिजनेस आइडिया आदि के बारें में आर्टिकल प्रकाशित करता हूँ।