Rajasthan Work from Home Job: राजस्थान में मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम के तहत 8910 पदों पर आवेदन शुरू

राजस्थान की महिलाओं के लिए घर बैठे कमाई करने का एक शानदार मौका सामने आया है। राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) योजना के तहत 8,910 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य घर की जिम्मेदारी संभाल रही महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना है, ताकि वे घर बैठे ही अपनी आमदनी का जरिया बना सकें।अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाकर घर बैठे रोजगार पाना चाहती हैं, तो इसके लिए जरूरी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे दी गई है ।

Rajasthan Work from Home Job

Rajasthan Work from Home Job Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम – जॉब वर्क योजना
राज्यराजस्थान
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग (WCD)
कुल पदों की संख्या8,910 पद
पात्रताकेवल राजस्थान की निवासी महिलाएँ
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता8वीं, 10वीं, 12वीं या स्नातक (पद के अनुसार)
आयु सीमान्यूनतम 18 वर्ष
आवेदन का तरीकाऑनलाइन (आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से)
आधिकारिक वेबसाइटmahilawfh.rajasthan.gov.in

Mukhyamantri Work from Home Job Work

महिलाओं को घर बैठे रोजगार और आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) योजना 2026 एक बेहतरीन पहल है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनकी पसंद, रुचि और क्षमताओं के आधार पर घर बैठे काम से जोड़ना है, ताकि वे आसानी से अपनी आजीविका चला सकें।यदि आप किसी भी तकनीकी, कौशल (स्किल) या अन्य क्षेत्र में दक्ष हैं और घर से ही काम करना चाहती हैं, तो यह योजना आपके लिए बड़े अवसर लेकर आई है। इसके तहत महिलाओं को सरकारी विभागों, स्वायत्तशासी संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों और निजी क्षेत्र में घर बैठे कार्य करने के मौके दिए जाते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 8,910 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें अलग-अलग तरह के पद निर्धारित किए गए हैं, ताकि महिलाएं अपनी योग्यता, रुचि और स्किल के आधार पर सही पद का चयन कर सकें। घर की व्यस्तताओं के बीच महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मनिर्भर बनने का पूरा मौका मिलता है। अगर आप भी अपनी स्किल्स के दम पर घर बैठे सम्मानजनक कमाई करना चाहती हैं, तो इस योजना के तहत अपनी पात्रता के अनुसार समय रहते आवेदन कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लाभ

महिलाओं हेतु सरकार द्वारा प्राइवेट और सरकारी उपक्रमों के साथ मिलकर वर्क फ्रॉम होम (जैसे सिलाई कार्य एवं अन्य पद) उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। इस योजना के माध्यम से लगभग 20,000 महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि वे स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आजीविका अच्छे व्यतीत कर सकें।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए पात्रता

​इस भर्ती के लिए आवेदन करने वालों को के निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:

  • ​आवेदक राजस्थान का मूल निवासी हो
  • ​यह योजना केवल महिलाओं के लिए है
  • ​न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई हैं
  • अधिकतम आयु की कोई विशेष सीमा नहीं है
  • ​विधवा, तलाकशुदा, विकलांग, हिंसा से पीड़ित और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को चयन पहले किया जाएगा।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

​राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2026 में आवेदन करने हेतु महिलाओं के पास मे नीचे दिए हुए डॉक्यूमेंट होना जरूरी है । यह डॉक्यूमेंट न होने पर वह आवेदन न कर पाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी:

  • ​Aadhaar Card
  • ​Jan Aadhaar Card
  • ​Domicile Certificate
  • ​Income Certificate
  • ​पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर आदि

How to Apply Rajasthan Work from Home Job

​आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आप राजस्थान सरकार के आधिकारिक Work From Home Portal पर विजिट करें।
  2. ​होम पेज पर दिए गए भर्ती से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  3. यदि आप पहली बार पोर्टल पर आई हैं, तो ‘Registration’ बटन पर क्लिक करके अपना आधार या जन आधार नंबर डालकर ‘Fetch Details’ पर क्लिक करें।
  4. ​लॉगिन करने के बाद आप ‘Opportunity List’ में जाएं और अपनी पसंद के पद (जैसे सिलाई कार्य) के सामने ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
  5. ​अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और स्किल (कौशल) की जानकारी भरें और मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  6. सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म को ‘Submit’ कर दें और प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।

Rajasthan Work from Home Job Important Links

Last Date Rajasthan Work from Home JobAccording To The Posts (Check Official Website)
Rajasthan Work from Home Job LinkApply Now
Official Websitemahilawfh.rajasthan.gov.in

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram