भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन कुल 1538 पदों के लिए जारी हुआ है । इस भर्ती से रिलेटेड संपूर्ण जानकारी जैसे आयु सीमा , शैक्षणिक योग्यता , आवेदन करने की प्रक्रिया आदि की जानकारी आपको इस पोस्ट में दी जा रही है । आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखे ।
SBI Clerk Recruitment 2026
SBI Clerk Recruitment 2026 Overview
Recruitment Organization
State Bank of India (SBI)
Post Name
Junior Associate (Customer Support & Sales)
Drive Type
Special Recruitment Drive for SC/ST/OBC Backlog Vacancies
Advertisement No.
CRPD/CR/SPLDRIVE/2026-27/16
Total Vacancies
1538 Posts
Online Registration Dates
07 August 2026 to 27 August 2026
Selection Process
Preliminary Exam, Main Exam, and Local Language Proficiency Test
Preliminary Exam (Tentative)
September 2026
Main Exam (Tentative)
October / November 2026
Official Website
https://sbi.bank.in
SBI Clerk Recruitment 2026 Vacancy Details Circle Wise
Circle
Total
Amaravati
88
Bengaluru
120
Bhopal
160
Bhubaneswar
111
Chandigarh
99
Chennai
65
Hyderabad
32
Jaipur
106
Kolkata
55
Lucknow
31
Mumbai Metro
165
New Delhi
17
Gandhinagar
289
Guwahati
61
Patna
159
Total
1538
SBI Clerk Recruitment 2026 Application Fee
भारतीय स्टेट बैंक जूनियर एसोसिएट यानी एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 में जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है उनको अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जो इस प्रकार है –
For OBC : ₹ 750/-
For SC/ST/PwBD/XS/DXS : ₹ 00/-
Payment Mode (Online)
SBI Clerk Recruitment 2026 Age Limit
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु सीमा की गणना 01 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। यानी उम्मीदवार का जन्म 02 अप्रैल 1998 से पहले और 01 अप्रैल 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। इसके अलावा विभिन्न उम्मीदवारों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी जिसकी जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है।
उम्मीदवारों के पास 31 दिसंबर 2026 तक किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation की डिग्री होनी चाहिए।
SBI Clerk Recruitment 2026 Selection Process
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (Phase-I)
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा (Phase-II)
स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (Phase-III – यदि लागू हो)
Phase-I: Preliminary Examination Pattern
अंग्रेजी भाषा का परीक्षण केवल अंग्रेजी में होगा, जबकि न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी के प्रश्न द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) होंगे।
Objective Type के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और कुल अंक भी 100 निर्धारित हैं।
पूरी परीक्षा के लिए कुल 1 घंटे का समय मिलता है, जिसमें प्रत्येक सेक्शन के लिए 20-20 मिनट का अलग-अलग निश्चित समय निर्धारित होता है।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का 1/4वां भाग (यानी 0.25 अंक) काट लिया जाएगा।
प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम चयन के लिए नहीं जोड़ा जाता है । यह केवल मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने हेतु आयोजित की जाती है। बैंक कुल पदों के लगभग 10 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा ।
Sr. No.
Name of Test
Medium of Exam
No. of Questions
Max. Marks
Duration
1.
English Language
English
30
30
20 min.
2.
Numerical Ability
Bilingual (English & Hindi)
35
35
20 min.
3.
Reasoning Ability
Bilingual (English & Hindi)
35
35
20 min.
Total
100
100
1 Hour
Phase-II: Main Examination Pattern
सामान्य/वित्तीय जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता और रीजनिंग व कंप्यूटर एप्टीट्यूड के प्रश्न द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) होंगे, जबकि सामान्य अंग्रेजी का पेपर केवल अंग्रेजी में होगा।
मुख्य परीक्षा में कुल 190 प्रश्न होंगे और परीक्षा 200 अंकों की होगी।
इस परीक्षा को हल करने के लिए कुल 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया जाता है, जिसमें प्रत्येक सेक्शन का अलग समय निर्धारित है।
मुख्य परीक्षा में भी प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4वां (0.25) अंक काटा जाएगा।
अंतिम मेरिट सूची और Provisional Selection पूरी तरह से मुख्य परीक्षा (Phase-II) में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर ही तैयार की जाती है।
SBI के Trained Apprentices को मुख्य परीक्षा के अधिकतम अंकों का 2.5% (यानी 200 में से 5 अंक) तक का बोनस अंक दिया जाता है, जिसे उनके कुल प्राप्तांकों में जोड़ा जाता है।
Sr. No.
Name of Test
Medium of Exam
No. of Questions
Max. Marks
Duration
1.
General / Financial Awareness
Bilingual (English & Hindi)
50
50
35 min.
2.
General English
English
40
40
35 min.
3.
Quantitative Aptitude
Bilingual (English & Hindi)
50
50
45 min.
4.
Reasoning Ability & Computer Aptitude
Bilingual (English & Hindi)
50
60
45 min.
Total
190
200
2 Hr. 40 min.
Phase-III: Local Language Proficiency Test Pattern
जिन उम्मीदवारों ने अपनी 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट/सर्टिफिकेट में आवेदन किए गए राज्य की Specified Local Language का अध्ययन किया है, उन्हें इस भाषा परीक्षा से छूट दी जाती है।
जिन चयनित उम्मीदवारों ने स्कूल स्तर पर वह भाषा नहीं पढ़ी है, उनकी भाषा परीक्षा मुख्य परीक्षा पास करने के बाद और बैंक में ज्वाइनिंग से पहले आयोजित की जाती है ।
इसमें नॉन-वर्बल और वर्बल टेस्ट शामिल होते हैं।
इस भाषा परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है । इसमें फेल होने वाले या भाषा में प्रोफिशिएंट न पाए जाने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति नहीं दी जाती है।
Sr. No.
Test Pattern / Type
Section
No. of Passages
No. of Questions
Max. Marks
1.
Non-Verbal Test
Objective / Subjective
3
15
15
2.
Verbal Test
Objective / Subjective
3
15
15
How to Apply Online SBI Clerk Recruitment 2026
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क भर्ती 2026 में जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है वे नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते है । ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्न प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें –
बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाएं।
’Recruitment of Junior Associates’ लिंक पर क्लिक करें और ‘Apply Online’ चुनें।
New Registration करें और अपना विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
पंजीकरण संख्या और पासवर्ड नोट कर लें ।
अपना हालिया फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे और हस्तलिखित घोषणा पत्र अपलोड करें।
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म जमा करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।