अगर आप कम से कम 12वीं पास हैं और अपने गृह जिले या राज्य में तकनीकी व प्रशासनिक क्षेत्र में सरकारी योजनाओं से जुड़कर कार्य करना चाहते हैं तो CSC e-Governance Services India Limited द्वारा निकाली जाने वाली आधार सुपरवाइजर एवं ऑपरेटर भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है । देश के विभिन्न राज्यों में इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो रहा है , आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है । इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी इस आर्टिकल में दी हुई है ।

जिन राज्यों के लिए अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है । समय – समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर राज्य के अनुसार भर्ती की जानकारी अपडेट होती रहती है तो आप उसको चेक करते रहे ।
Aadhaar Supervisor Operator Recruitment 2026 Vacancy Details
| State | Post Name | No. of Vacancies | Notification Publish Date | Last Date |
|---|---|---|---|---|
| Jharkhand | Aadhaar Supervisor/Operator – District | 3 | 27-08-2026 | 27-09-2026 |
| Jammu and Kashmir | Aadhaar Supervisor/Operator – District | 7 | 27-08-2026 | 27-09-2026 |
| Telangana | Aadhaar Supervisor/Operator – District | 5 | 07-08-2026 | 11-09-2026 |
| Madhya Pradesh | Aadhaar Supervisor/Operator – District | 4 | 07-08-2026 | 12-09-2026 |
| Bihar | Aadhaar Supervisor/Operator – District | 9 | 27-08-2026 | 27-09-2026 |
| Madhya Pradesh | Aadhaar Supervisor/Operator – District | 7 | 31-08-2026 | 30-09-2026 |
| Odisha | Aadhaar Supervisor/Operator – District | 5 | 31-08-2026 | 30-09-2026 |
| Assam | Aadhaar Supervisor/Operator – District | 35 | 04-09-2026 | 03-10-2026 |
| Madhya Pradesh | Aadhaar Supervisor/Operator – District | 2 | 09-09-2026 | 08-10-2026 |
| Karnataka | Aadhaar Supervisor/Operator – District | 8 | 11-09-2026 | 30-09-2026 |
| Bihar | Aadhaar Supervisor/Operator – District | 8 | 22-09-2026 | 07-10-2026 |
| Rajasthan | Aadhaar Supervisor/Operator – District | 23 | 23-09-2026 | 21-10-2026 |
| Gujarat | Aadhaar Supervisor/Operator – District | 7 | 23-09-2026 | 21-10-2026 |
Aadhaar Supervisor Operator Recruitment 2026 Application Fee
आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क देने की जरूरत नहीं है आप जिस भी वर्ग से आते है आप बिल्कुल निशुल्क आवेदन कर सकते है।
Aadhaar Supervisor Operator Recruitment 2026 Age Limit
आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
Aadhaar Supervisor Operator Recruitment 2026 Education Qualification
आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड या संस्थान से न्यूनतम 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही यदि किसी अभ्यर्थी ने 10वीं कक्षा के बाद कम से कम 2 वर्षीय ITI डिप्लोमा या 10वीं के बाद 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पूरा किया है तो वे भी इस भर्ती के लिए पूरी तरह पात्र माने जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ सबसे अनिवार्य शर्त यह है कि अभ्यर्थी के पास UIDAI द्वारा अधिकृत टेस्टिंग एवं सर्टिफिकेशन एजेंसी (जैसे NSEIT) द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण करने का वैध आधार ऑपरेटर या सुपरवाइजर Certificate होना चाहिए। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाता है। इसके अलावा चूंकि कार्य पूरी तरह डिजिटल प्रणाली पर आधारित है, इसलिए उम्मीदवार को बेसिक कंप्यूटर संचालन, डाटा एंट्री, इंटरनेट ब्राउजिंग और स्थानीय भाषा (क्षेत्रीय बोली) का व्यावहारिक ज्ञान होना भी जरूरी है ताकि वे नागरिकों के नए आधार नामांकन और अपडेट का कार्य सुचारू रूप से कर सकें।
How to Apply Online Aadhaar Supervisor Operator Recruitment 2026
आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर भर्ती के लिए आप जिस स्टेट के लिए आवेदन करना चाहते है उसके लिए आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें –
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है ।
- होमपेज पर दिए गए राज्य वार आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करके अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करें।
- पोर्टल पर मांगे गए आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें ।
- अपने फॉर्म को अच्छी तरह जांच लें और अंत में फाइनल सबमिट कर दें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए सबमिट किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें ।
Aadhaar Supervisor Operator Recruitment 2026 Important Links
| Last Date Online Application form | राज्यों के अनुसार अलग-अलग |
| Apply Online | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | csc.gov.in |