Aadhar Card SIM Number Check Online: अपने नाम पर कितने चल रहे है सिम ऐसे चेक करें

आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड और पहचान पत्रों का गलत इस्तेमाल करके फर्जी सिम कार्ड जारी करवाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर किसी साइबर अपराधी ने आपकी आईडी पर एक्टिव सिम से कोई गैर कानूनी काम कर दिया, तो कानूनी झमेले में आपको ही फंसना पड़ सकता है। दूरसंचार विभाग ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए TAFCOP Portal यानि कि संचार साथी पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के जरिए आप घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में पता लगा सकते हैं कि आपकी आईडी पर कुल कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं, और यदि कोई अनजान नंबर दिखता है तो उसे तुरंत ऑनलाइन ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट भी दर्ज कर सकते हैं। ब्लॉक करवाने और कितने सिम रजिस्टर्ड है चेक करने का पूरा प्रोसेस नीचे बता रखा है।

Aadhar Card SIM Number Check Online

एक आईडी पर अधिकतम कितने सिम कार्ड रख सकते हैं?

  • ​सामान्य राज्य: एक व्यक्ति अपने नाम या आईडी पर अधिकतम 9 सिम कार्ड रख सकता है।
  • विशेष राज्य (जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर राज्य): अधिकतम 6 सिम कार्ड की अनुमति होती है।

​यदि किसी व्यक्ति के नाम पर तय सीमा से अधिक कनेक्शन एक्टिव पाए जाते हैं, तो नियमों के तहत री वेरिफिकेशन और अतिरिक्त कनेक्शन बंद करने की कार्रवाई की जाती है।

How To Check How Many Sim On Your Name

यदि आप चेक करना चाहते है कि आपके नाम पर कितने सिम चल रहे है तो इसे चेक करना काफी आसान है , आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से चेक कर पाएंगे।

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको दूरसंचार विभाग के वेब पोर्टल sancharsaathi.gov.in पर विजिट करना होगा ।
  2. फिर आपको Services में Know Mobile Connections In Your Name पर क्लिक करना है ।
  3. इसके बाद आपको वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा डालना होगा और Otp भेजा जाएगा।
  4. यह ओटीपी दर्ज करते ही आपका नंबर वेरिफाई हो जाएगा ।
  5. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर उन नंबरों की लिस्ट सामने आ जाएगी, जो आपके आईडी प्रूफ पर चल रहे हैं ।

sancharsaathi.gov.in पर फर्जी नंबर को ब्लॉक कैसे करे

sancharsaathi.gov.in पर चेक करने पर यदि आपको कोई ऐसा नंबर दिख रहा है जो अभी आप उपयोग नहीं कर रहे है या आपने उस नंबर को लिया ही नहीं है तो आप नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करके फर्जी नंबर को ब्लॉक कर सकते है।

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको दूरसंचार विभाग के वेब पोर्टल sancharsaathi.gov.in पर विजिट करना होगा ।
  2. फिर आपको Services में Know Mobile Connections In Your Name पर क्लिक करना है ।
  3. इसके बाद आपको वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा डालना होगा और Otp भेजा जाएगा।
  4. यह ओटीपी दर्ज करते ही आपका नंबर वेरिफाई हो जाएगा ।
  5. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर उन नंबरों की लिस्ट सामने आ जाएगी, जो आपके आईडी प्रूफ पर चल रहे हैं ।
  6. जिस नंबर को आप नहीं पहचानते या जो फर्जी है, उसे चुनें और ‘Not My Number’ (यह मेरा नंबर नहीं है) विकल्प पर टिक करें।
  7. अगर नंबर आपका है लेकिन अब उपयोग में नहीं है, तो आप ‘Not Required’ चुन सकते हैं।
  8. विकल्प चुनने के बाद ‘Report’ बटन पर क्लिक करें। आपको एक Request ID मिलेगी, जिससे आप अपने अनुरोध की स्थिति (Status) ट्रैक कर सकते हैं।
  9. आपके द्वारा रिपोर्ट किए गए नंबर को दूरसंचार विभाग द्वारा पुनः वेरिफिकेशन (Re-verification) के लिए भेजा जाएगा। यदि वेरिफिकेशन विफल रहता है, तो नंबर काट दिया जाएगा।

Online Important Links

Check SIM Cards Linked to Your AadhaarClick Here
Aadhar Card SIM Number Check OnlineClick Here
Official Websitesancharsaathi.gov.in

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram