ICF Apprentice Recruitment 2026: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 1010 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई ने विभिन्न ट्रेडों में एक्ट अप्रेंटिस (Act Apprentice) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । इस भर्ती का कुल 1010 पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जिसमें फ्रेशर्स और एक्स-आईटीआई दोनों श्रेणियों के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 अगस्त 2026 से 07 सितंबर 2026 (शाम 05:30 बजे) तक किए जा सकते हैं। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री अप्रेंटिस भर्ती 2026 में आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया और भर्ती से रिलेटेड सभी जानकारी नीचे पोस्ट में दी हुई है , उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

ICF Apprentice Recruitment 2026: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 1010 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

ICF Apprentice Recruitment 2026 Overview Table

Recruitment OrganizationIntegral Coach Factory (ICF), Chennai
Notification NumberNo. PB/RR/39/App/2026 (Notification No. APP/01/2026-2027)
Post NameAct Apprentice
Total Vacancies1,010 Posts
Job LocationChennai, Tamil Nadu
Starting Date for Online Application08 August 2026
Last Date to Apply Online07 September 2026 (up to 17:30 Hrs)
Selection ModeMerit List (based on marks obtained in Std X)
Official Websitehttps://pb.icf.gov.in

ICF Apprentice Recruitment 2026 Vacancy Details

Trade NameFreshers VacanciesEx-ITI VacanciesTotal Vacancies
Carpenter405090
Electrician40160200
Fitter80180260
Machinist405090
Painter405090
Welder80180260
MLT – Radiology55
MLT – Pathology55
PASAA1010
Total3306801,010

ICF Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री अप्रेंटिस भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए निम्न आवेदन शुल्क अपने वर्ग के अनुसार देना होगा –

  • सामान्य / ओबीसी / अन्य उम्मीदवार: ₹100/- + Applicable service charges
  • एससी / एसटी / पीडब्लूडी / महिला उम्मीदवार: कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा (निशुल्क)
  • ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा ।

ICF Apprentice Recruitment 2026 Age Limit Details

  • Ex-ITI उम्मीदवार: न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
  • Freshers उम्मीदवार: न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों की आयु की गणना 07 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी ।
  • सरकारी नियमों के अनुसार एससी/एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है।

ICF Apprentice Recruitment 2026 Education Qualification

  • एक्स-आईटीआई (Ex-ITI) के लिए: उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए और संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी (NCVT/SCVT) से नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) होना चाहिए।
  • फ्रेशर्स (Freshers) के लिए:
    • ​फिटर, इलेक्ट्रीशियन और मशीनिस्ट ट्रेड हेतु 10+2 प्रणाली के तहत विज्ञान और गणित के साथ न्यूनतम 50% अंकों में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण।
    • ​कारपेंटर, पेंटर और वेल्डर ट्रेड हेतु न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण।
    • ​MLT – Radiology & Pathology के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ 12वीं कक्षा (HSC) उत्तीर्ण।

ICF Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

ICF अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह से 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट पर आधारित होती है। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक आयु वाले या पहले 10वीं पास करने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाती है। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Document Verification और निर्धारित चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होता है।

  • Stage 1 – Merit List
  • Stage 2 – Document Verification
  • Stage 3 – Medical Examination
  • Stage 4 – Apprenticeship Contract
  • Final Stage – Training

How to Apply Online ICF Apprentice Recruitment 2026

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं: –

  1. सबसे पहले ICF की आधिकारिक वेबसाइट https://pb.icf.gov.in पर जाएं जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।
  2. ​होमपेज पर दिए गए संबंधित अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. ​दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  4. ​अपने आवश्यक दस्तावेज, स्कैन किए गए हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (साइज 200 KB से कम, JPG/JPEG फॉर्मेट में) अपलोड करें।
  5. ​यदि लागू हो, तो निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  6. ​फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए सिस्टम-जनरेटेड एकनॉलेजमेंट और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

ICF Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Application Form Start E8 August 2026
Application Form Last Date7 September 2026
Online ApplicationClick Here
Official NotificationDownload PDF
Official Websitepb.icf.gov.in

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram