Rajasthan BSTC Counseling 2026 : बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी , यहां से देखें संपूर्ण जानकारी

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ( VMOU ), कोटा ने बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का रिजल्ट 10 जून को जारी कर दिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बीएल वर्मा की मौजूदगी में परिणाम घोषित किया। रिजल्ट जारी होने के बाद सभी कैंडिडेट्स Rajasthan BSTC Counseling 2026 Schedule का इंतजार कर रहे है उन सभी को बता दे कि राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग शेड्यूल 2026 जारी हो गया है । राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया 11 जून से 16 जून 2026 तक चलेगी । प्रथम चरण की अलॉटमेंट सूची 20 जून 2026 को जारी की जाएगी ।

काउंसलिंग और आवेदन सुधार की प्रक्रिया 11 जून 2026 से शुरू हो गई है। काउंसलिंग पंजीयन से पूर्व आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए 200 रुपये का शुल्क निर्धारित है, जबकि काउंसलिंग पंजीयन शुल्क 3000 रुपये है । इन दोनों प्रक्रियाओं के लिए अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 है। महत्वपूर्ण यह है कि उम्मीदवार अपने नाम, माता-पिता के नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान और पाठ्यक्रम के प्रकार (सामान्य/संस्कृत) में कोई संशोधन नहीं कर पाएंगे। विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देशों के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने की सलाह दी गई है। Rajasthan pre-DElEd Counseling 2026 से रिलेटेड संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी।

Rajasthan BSTC Counseling 2026

Rajasthan BSTC Counseling 2026 Overview

Name of the examPre D.El.Ed. Exam 2026 (BSTC)
Course2 Year D.L.Ed. (General/Sanskrit)
Organizing BodyVardhaman Mahaveer Open University, Kota
Session2026-27
Result Release Date10 June 2026
Counselling Start Date11-06-2026
Counselling Last Date20-06-2026
Application Start2 December 2025
Application Last Date2 April 2026
Exam Date20 May 2026
Exam Time1st Shift: 9:00 AM to 12:00 PM
2nd Shift: 2:30 PM to 5:30 PM
Official Websitepredeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Counseling 2026 Latest News

आपको बता दे कि राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन फार्म 2 दिसंबर से 2 अप्रैल 2026 तक भरे गए थे। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एग्जाम 20 मई को किया गया था उसके बाद 24 मई को प्रोविजनल आंसर की और फाइनल आंसर की 30 मई को जारी हो गई थी और रिजल्ट भी 10 जून को जारी हो गया है । अब सभी कैंडिडेट्स काउंसलिंग शेड्यूल का इंतजार कर रहे है फाइनली बीएसटीसी काउंसलिंग शेड्यूल जारी हो गया है ।

राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया 11 जून से 16 जून 2026 तक चलेगी । प्रथम चरण की अलॉटमेंट सूची 20 जून 2026 को जारी की जाएगी , इस सूची में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे 20 जून से 27 जून 2026 तक ई मित्र या ऑनलाइन माध्यम से 13555 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। साथ ही उन्हें संबंधित संस्थान में आवश्यक दस्तावेजों के साथ 29 जून 2026 तक रिपोर्टिंग भी करनी होगी । Rajasthan pre-DElEd Counseling 2026 रिलेटेड संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखें जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

Rajasthan BSTC Counseling 2026 Important Date

विवरणअवधि / दिनाँक
काउंसलिंग पंजीयन से पूर्व आवेदन पत्र में संशोधन मय शुल्क (रू. 200/- ऑनलाइन भुगतान)11-06-2026 (गुरुवार) से 16-10-2026 (मंगलवार) तक
काउंसलिंग पंजीयन मय शुल्क रू. 3000/- ऑनलाइन जमा करवा कर अध्यापक शिक्षा संस्थानों की ऑनलाइन उपलब्ध सूची के अनुसार विकल्प भरने की तिथि11-06-2026 (गुरुवार) से 16-10-2026 (मंगलवार) तक
प्रथम चरण अलोटमेंट सूची20-06-2026 (शनिवार)
प्रथम चरण की अलोटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (रू. 13555/-) का ऑनलाइन भुगतान20-06-2026 (शनिवार) से 27-06-2026 (शनिवार)
अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना20-06-2026 (शनिवार) से 29-06-2026 (सोमवार) तक
शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना20-06-2026 (शनिवार) से 29-06-2026 (सोमवार) तक
संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरान्त अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना20-06-2026 (शनिवार) से 29-06-2026 (सोमवार) तक
अपवर्ड मूवमेंट हेतु आवेदन करने की तिथि03-07-2026 (शुक्रवार) से 04-07-2026 (शनिवार) तक
अपवर्ड मूवमेंट उपरांत परिणाम की घोषणा07-07-2026 (मंगलवार)
अपवर्ड मूवमेंट के पश्चात आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि07-07-2026 (मंगलवार) से 09-07-2026 (गुरूवार) तक

Rajasthan BSTC Counselling Fees 2026

राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग फीस 3000 रूपए निर्धारित की गई है । काउंसिलिंग पंजीयन शुल्क राशि 3000 का भुगतान मित्र डेबिट क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के अतिरिक्त चालान के द्वारा बैंक के माध्यम से जमा करवाया जा सकता है ।

प्रवेश की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण रूपेण सम्पन्न होने के पश्चात प्रवेश में असफल (संस्था आवण्टन से वंचित) रहे अभ्यर्थियों के पंजीकरण शुल्क 3000/- रूपये में से 100/- रूपये काटते हुए 2900/- रूपये तथा संस्था आवण्टन के पश्चात नॉन रिपोर्टिंग अभ्यर्थियों के 500/- रूपये काटते हुए 2500/- रूपये वापस लौटाया जायेगा। रिफण्ड केवल अभ्यर्थी द्वारा उपलब्ध करवाए गए बैंक खातें मे ही होंगे। अतः रजिस्ट्रेशन के समय बैंक विवरण यथा नाम, खाता संख्या, IFSC CODE इत्यादि पूर्ण सावधानी से भरें बैंक खाता विवरण गलत दिए जाने से होने वाली क्षति की सम्पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी कि होगी।

कितनी है राजस्थान डीएलएड एडमिशन फीस ?

काउंसलिंग के बाद छात्रों को जो कॉलेज या संस्थान आवंटित किए जाएंगे उनमें प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को 13555 रुपये की एडमिशन फीस करनी होगी और इस फीस में छात्र द्वारा दिए गए 3 हजार रुपये के आवेदन शुल्क को जोड़ दिया जाएगा।

Rajasthan BSTC Counseling 2026 Counselling Required Documents

  • पहचान प्रमाण (जैसे- Voter Card, Ration Card, Bank Pass Book, DL etc.)।
  • बीएसटीसी शुल्क भुगतान पर्ची और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट।
  • सभी मार्क शीट और प्रमाण पत्र।
  • राजस्थान निवासी प्रमाण पत्र।
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (आरक्षण के लिए)।
  • विशेष श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
  • चरित्र प्रमाण पत्र।
  • चिकित्सा प्रमाण पत्र।
  • सभी दस्तावेजों की ज़ेरॉक्स प्रतियां।
  • पासपोर्ट आकार का फोटो आदि ।

How To Apply Rajasthan BSTC Counselling 2026

राजस्थान बीएसटीसी 2026 काउंसलिंग के लिए जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं वह नीचे दिए हुए स्टेप्स को खोलो करके ऑनलाइन राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक और संपूर्ण प्रोसेस नीचे उपलब्ध हैं । राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 में आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें ।

  1. सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है ।
  2. इसके बाद में आपको होम पेज में  Rajasthan BSTC Counselling 2026 पर क्लिक करना है।
  3. फिर यहां पर आपके Apply Online Counseling पर क्लिक करना है।
  4. अब आपको एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करना है।
  5. अब आपको अपनी मनपसंद कॉलेज को सेलेक्ट करना है ।
  6. इसके पश्चात फीस का भुगतान करना है।
  7. अब नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Important Links

Registration and Choice FillingFrom 11-06-2026 to 20-06-2026
First Phase Allotment List20-06-2026
Rajasthan pre-DElEd Counseling 2026 Registration Click Here
Rajasthan pre-DElEd Counseling 2026 Official Notification Click Here
Rajasthan pre-DElEd Counseling 2026 Official GuidelineClick Here
Official Website predeledraj2026.com

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram