Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026: राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते है । यह छात्रवृत्ति योजना SC,ST,MBC,OBC ,EBC, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु, तथा मिरासी एवं भिश्ती समुदायों के विद्यार्थियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही हैं। कक्षा 11 और 12 के अतिरिक्त अन्य उच्च पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र इस योजना का लाभ ले सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 Overview

Scheme NameRajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 (उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति)
DepartmentSocial Justice & Empowerment Department (SJE)
BeneficiariesSC, ST, OBC, MBC, EBC, DNT students
Application ModeOnline via SSO Rajasthan Portal
Application Form 15 August – 31 October 2026
Attendance RuleMinimum 75% Biometric Attendance required
Official Websitesje.rajasthan.gov.in

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुल्क

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन करने हेतु किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नही रखा गया है , आप नि:शुल्क आवेदन कर सकते है ।

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए पात्रता और इनकम सर्टिफिकेट

इसके लिए आवेदनकर्ता राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए ।उम्मीद्वार राजकीय / निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में रेगुलर अध्यनरत होना चाहिए । उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए पारिवारिक वार्षिक आय सीमा निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, डॉ. अम्बेडकर आर्थिक पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु तथा मिरासी एवं भिश्ती समुदायों के लिए वार्षिक आय की सीमा 2.50 लाख रुपए तक तय की गई है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर की सूचीबद्ध शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत सभी जातियों के विद्यार्थियों के लिए पारिवारिक वार्षिक आय 5.00 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। इन निर्धारित आय सीमाओं के अंतर्गत आने वाले योग्य छात्र ही छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए पात्र माने जाएंगे।

राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। अधिकांश दस्तावेज जैसे आय विवरण, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और गत वर्ष की अंकतालिकाएं जनाधार, राज ई-वॉल्ट या डीजी लॉकर से ऑनलाइन ही स्वतः प्राप्त कर ली जाती हैं। यदि कोई वांछित दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होता है, तो मूल दस्तावेजों को कलर स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही विद्यार्थी की जनाधार आईडी, आधार कार्ड, आधार से जुड़ा हुआ और डीबीटी-इनेबल सक्रिय बैंक खाता होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसके अभाव में छात्रवृत्ति स्वीकृत नहीं की जा सकती है।

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया एसएसओ आईडी के माध्यम से पूर्ण की जाएगी। राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करे –

  1. एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको एसएसओ आईडी बना लेनी है और उसके बाद में लॉगिन कर लेना है ।
  2. इसके बाद में स्कॉलरशिप के सेक्शन में जाना है तथा वहां से आप उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का चयन करेंगे , इसके बाद में आवश्यक जानकारी को भरना है और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं ।
  3. फाइनली आवेदन फार्म को सबमिट कर देना है , इस प्रकार से आप उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 Important Links

Start Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 form15 August 2026
Last Date Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 form31 October 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram