केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने देशभर के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र के लिए संविदा आधार पर शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की भर्ती के लिए नया Samvida Sathi Portal शुरू किया है। पहले अभ्यर्थियों को हर स्कूल के लिए अलग अलग ऑफलाइन या ईमेल के माध्यम से आवेदन करना पड़ता था, लेकिन अब samvida-sathi.kvs.gov.in पोर्टल के जरिए एक ही जगह से ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की सुविधा दी गई है। देशभर में विभिन्न KVS स्कूल में चल रही भर्तियों की जानकारी आप एक ही पोर्टल पर ले सकते है और यदि आप आवेदन करने के लिए योग्य है और आवेदन करना चाहते है तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।

KVS Samvida Sathi Portal पर वर्तमान सक्रिय भर्तियाँ
| विद्यालय का नाम | आवेदन शुरू होने की तिथि | आवेदन की अंतिम तिथि |
|---|---|---|
| PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA NO.1 ADAMPUR, PUNJAB | 3 October 2026 | 3 October 2026 |
| PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA RATLAM, MADHYA PRADESH | 28 September 2026 | 3 October 2026 |
| PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA DHARANGANDHRA, GUJARAT | 24 September 2026 | 5 October 2026 |
| KENDRIYA VIDYALAYA NO.2 SOI UPPAL, TELANGANA | 24 September 2026 | 3 October 2026 |
| PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA KONNI, KERALA | 1 October 2026 | 5 October 2026 |
| PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA NO.2 BELAGAVI CANTT., KARNATAKA | 26 September 2026 | 6 October 2026 |
| PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA MALKANGIRI, ODISHA | 26 September 2026 | 4 October 2026 |
| KENDRIYA VIDYALAYA NTPC SHAKTINAGAR, UTTAR PRADESH | 26 September 2026 | 3 October 2026 |
| PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA DHARWAD, KARNATAKA | 27 September 2026 | 5 October 2026 |
| PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA KALABURAGI, KARNATAKA | 3 October 2026 | 7 October 2026 |
| PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA PAINAVU IDUKKI, KERALA | 2 October 2026 | 15 October 2026 |
KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Application Fee
केंद्रीय विद्यालय संविदा साथी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। आप निशुल्क आवेदन कर सकते है।
KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Age Limit
KVS संविदा भर्ती में सभी पदों के लिए समान्यत आयु सीमा 18 वर्ष से 65 वर्ष रखी है । हालांकि विभिन्न विद्यालयों के लिए अलग – अलग भी हो सकती है जिसकी जानकारी आप जिस विद्यालय के लिए आवेदन कर रहे है उसके हिसाब से ले सकते है ।
KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 के लिए योग्यता
KVS संविदा भर्ती में सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं पद के अनुसार अलग अलग निर्धारित हैं । जैसे PRT के लिए 50% अंकों के साथ 12वीं, D.El.Ed/JBT और CTET (Paper-I) , TGT के लिए संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन, B.Ed और CTET (Paper-II) । वहीं PGT के लिए संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) एवं B.Ed होना अनिवार्य है (PGT के लिए CTET जरूरी नहीं है)। इसके अलावा कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, स्पेशल एजुकेटर, स्पोर्ट्स कोच, बालवाटिका टीचर और काउंसलर जैसे अन्य पदों के लिए संबंधित विषय या क्षेत्र में निर्धारित डिग्री, डिप्लोमा अथवा प्रोफेशनल सर्टिफिकेट मान्य होता है । विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है और आवेदन कर सकते है।
How to Apply Online KVS Samvida Sathi Recruitment 2026
केंद्रीय विद्यालय संविदा साथी भर्ती 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है। आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के किए नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको samvida-sathi.kvs.gov.in पर जाना होगा , जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है ।
- होमपेज पर आपको ‘New Registration’ का विकल्प दिखाई देगा। यदि आपने पहले रजिस्टेशन नहीं किया है तो कर ले। निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और ‘I Agree’ पर टिक करके आगे बढ़ें।
- अपना ऐक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें। इन पर एक OTP प्राप्त होगा। ओटीपी दर्ज करके अपने विवरण को सत्यापित करें। यही मोबाइल नंबर और ईमेल भविष्य के सभी सूचनाओं के लिए उपयोग किया जाएगा।
- सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें। अब अपनी Personal Profile को पूरा भरें।
- लॉगिन डैशबोर्ड पर आपको अपनी पसंद के अनुसार अधिकतम 3 KVS Schools और संबंधित Post का चयन करने का विकल्प मिलेगा। अपनी प्राथमिकता के आधार पर इन्हें सावधानी से चुनें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद एक बार सभी डिटेल्स जो आपने भरी है ‘Preview’ बटन पर क्लिक करके सब कुछ जांच लें।
- यदि सभी जानकारी जो आपने भरी है सही है, तो ‘Final Submit’ पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ और इंटरव्यू के समय दिखाने के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Important Links
| Last Date Online Application form | केंद्रीय विद्यालय अनुसार आवेदन तिथि अलग-अलग |
| Apply Online New Registration | Click Here |
| Apply Online Login | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Application Instructions | Click Here |
| Official Questions and Answers | Click Here |
| Official Website | samvida-sathi.kvs.gov.in |