KVS Samvida Sathi Recruitment 2026: संविदा शिक्षक व अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू , यहां से देखें संपूर्ण जानकारी

केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने देशभर के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र के लिए संविदा आधार पर शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की भर्ती के लिए नया Samvida Sathi Portal शुरू किया है। पहले अभ्यर्थियों को हर स्कूल के लिए अलग अलग ऑफलाइन या ईमेल के माध्यम से आवेदन करना पड़ता था, लेकिन अब samvida-sathi.kvs.gov.in पोर्टल के जरिए एक ही जगह से ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की सुविधा दी गई है। देशभर में विभिन्न KVS स्कूल में चल रही भर्तियों की जानकारी आप एक ही पोर्टल पर ले सकते है और यदि आप आवेदन करने के लिए योग्य है और आवेदन करना चाहते है तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026

KVS Samvida Sathi Portal पर वर्तमान सक्रिय भर्तियाँ

विद्यालय का नामआवेदन शुरू होने की तिथिआवेदन की अंतिम तिथि
PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA NO.1 ADAMPUR, PUNJAB3 October 20263 October 2026
PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA RATLAM, MADHYA PRADESH28 September 20263 October 2026
PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA DHARANGANDHRA, GUJARAT24 September 20265 October 2026
KENDRIYA VIDYALAYA NO.2 SOI UPPAL, TELANGANA24 September 20263 October 2026
PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA KONNI, KERALA1 October 20265 October 2026
PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA NO.2 BELAGAVI CANTT., KARNATAKA26 September 20266 October 2026
PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA MALKANGIRI, ODISHA26 September 20264 October 2026
KENDRIYA VIDYALAYA NTPC SHAKTINAGAR, UTTAR PRADESH26 September 20263 October 2026
PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA DHARWAD, KARNATAKA27 September 20265 October 2026
PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA KALABURAGI, KARNATAKA3 October 20267 October 2026
PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA PAINAVU IDUKKI, KERALA2 October 202615 October 2026

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Application Fee

केंद्रीय विद्यालय संविदा साथी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। आप निशुल्क आवेदन कर सकते है।

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Age Limit

KVS संविदा भर्ती में सभी पदों के लिए समान्यत आयु सीमा 18 वर्ष से 65 वर्ष रखी है । हालांकि विभिन्न विद्यालयों के लिए अलग – अलग भी हो सकती है जिसकी जानकारी आप जिस विद्यालय के लिए आवेदन कर रहे है उसके हिसाब से ले सकते है ।

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 के लिए योग्यता

KVS संविदा भर्ती में सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं पद के अनुसार अलग अलग निर्धारित हैं । जैसे PRT के लिए 50% अंकों के साथ 12वीं, D.El.Ed/JBT और CTET (Paper-I) , TGT के लिए संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन, B.Ed और CTET (Paper-II) । वहीं PGT के लिए संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) एवं B.Ed होना अनिवार्य है (PGT के लिए CTET जरूरी नहीं है)। इसके अलावा कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, स्पेशल एजुकेटर, स्पोर्ट्स कोच, बालवाटिका टीचर और काउंसलर जैसे अन्य पदों के लिए संबंधित विषय या क्षेत्र में निर्धारित डिग्री, डिप्लोमा अथवा प्रोफेशनल सर्टिफिकेट मान्य होता है । विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते है और आवेदन कर सकते है।

How to Apply Online KVS Samvida Sathi Recruitment 2026

केंद्रीय विद्यालय संविदा साथी भर्ती 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है। आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के किए नीचे दिए हुए प्रोसेस को फॉलो करें –

  1. सबसे पहले आपको samvida-sathi.kvs.gov.in पर जाना होगा , जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है ।
  2. होमपेज पर आपको ‘New Registration’ का विकल्प दिखाई देगा। यदि आपने पहले रजिस्टेशन नहीं किया है तो कर ले। निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और ‘I Agree’ पर टिक करके आगे बढ़ें।
  3. अपना ऐक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें। इन पर एक OTP प्राप्त होगा। ओटीपी दर्ज करके अपने विवरण को सत्यापित करें। यही मोबाइल नंबर और ईमेल भविष्य के सभी सूचनाओं के लिए उपयोग किया जाएगा।
  4. सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें। अब अपनी Personal Profile को पूरा भरें।
  5. लॉगिन डैशबोर्ड पर आपको अपनी पसंद के अनुसार अधिकतम 3 KVS Schools और संबंधित Post का चयन करने का विकल्प मिलेगा। अपनी प्राथमिकता के आधार पर इन्हें सावधानी से चुनें।
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. सभी जानकारी भरने के बाद एक बार सभी डिटेल्स जो आपने भरी है ‘Preview’ बटन पर क्लिक करके सब कुछ जांच लें।
  8. यदि सभी जानकारी जो आपने भरी है सही है, तो ‘Final Submit’ पर क्लिक करें।
  9. भविष्य के संदर्भ और इंटरव्यू के समय दिखाने के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Important Links

Last Date Online Application formकेंद्रीय विद्यालय अनुसार आवेदन तिथि अलग-अलग
Apply Online New RegistrationClick Here
Apply Online LoginClick Here
Official NotificationClick Here
Application InstructionsClick Here
Official Questions and AnswersClick Here
Official Websitesamvida-sathi.kvs.gov.in

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram